फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM is misleading by calling summons illegal: BJP

समन को गैरकानूनी कहकर सीएम कर रहे गुमराह: भाजपा

Sat, 16 Mar 2024 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
CM is misleading by calling summons illegal: BJP
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पता है कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के समन पर पेश होना जरूरी है। इस कारण उन्हें समन अवहेलना मामले में जमानत लेनी पड़ी। वे लगातार कहते रहे हैं कि समन गैरकानूनी है, जबकि उनका न्यायालय से जमानत लेना दर्शाता है कि कानूनी रूप से समन सही है। उन्हें शराब घोटाले की जांच में शामिल होना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह करना बंद करें। दिल्ली के 1,75,714 रेहड़ी-पटरी वाले प्रधानमंत्री की स्वनिधि योजना से लाभान्वित हुए है। 238.51 करोड़ रुपये का फेरीवालों को ऋण मिला हैं। स्ट्रीट वेंडर्स पॉलिसी का दूसरा सर्वेक्षण पूरा नहीं करने के बावजूद उन्हें गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार ने जेलरवाला में दिल्ली के गरीबों को 1078 फ्लैट आवंटन कर वायदों को पूरा किया है। जल्द ही गोल्डन पार्क, रामपुरा, अशोक विहार की झुग्गी में रहने वाले 1500 परिवारों को जहां झुग्गी वहीं मकान के तहत फ्लैट मिलेगा। प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि जेलरवाला बाग में फ्लैट आवंटन से यह स्थापित हो गया है कि मोदी सरकार जो योजना शुरू करती है उसे कार्यकाल में ही पूरा भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed