फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM is being monitored 24 hours by CCTV in jail: Sanjay Singh

जेल में 24 घंटे हो रही सीएम की सीसीटीवी से निगरानी : संजय सिंह

Thu, 25 Apr 2024 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
CM is being monitored 24 hours by CCTV in jail: Sanjay Singh
राज्यसभा सांसद ने पीएम-एलजी को लिखा पत्र, केजरीवाल का मनोबल तोड़ने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री केजरीवाल पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री से किसी जासूस जैसा व्यवहार किया जा रहा है। 23 दिनों तक उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई जिससे उनका शुगर लेवल तक प्रभावित हो गया।
मुख्यमंत्री ने दिल्लीवालों के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, तीर्थ योजना सहित दूसरे अच्छे काम किए, लेकिन जेल में उन्हें परेशान करने के लिए उन पर 24 घंटे निगरानी हो रही है। उनका मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अनुच्छेद 21 के तहत उन्हें मौलिक अधिकार मिले हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी व्याख्या करते हुए कहा है कि इसमें भोजन, जमानत, त्वरित सुनवाई, परिवार के सदस्य से मिलने का अधिकार आदि शामिल हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को उनके मौलिक अधिकार ही नहीं दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवालों के हित को ध्यान में रखते हुए 49 दिनों की सरकार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर से बनी सरकार में दिल्लीवालों के विकास के लिए काम किया, लेकिन मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है। इस घटना से दिल्लीवाले, मुख्यमंत्री के माता-पिता व पत्नी यह सब देखकर दुखी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में कहा था कि विपक्ष का होना जरूरी है। सरकार आएंगी जाएंगी। राजनीतिक दल बनेंगे और विघटित होंगे, लेकिन देश जीवित रहना चाहिए। लोकतंत्र हमेशा रहना चाहिए। अगर आप अटलजी का मान करते हैं तो इस तरह का व्यवहार न करें। मुख्यमंत्री के साथ जेल में हो रहे व्यवहार को तुरंत रोकना चाहिए। यह लोकतांत्रिक देश की मर्यादा और व्यवस्था के खिलाफ है।
विज्ञापन


आरक्षण, वोट का अधिकार खत्म करने का आरोप
संजय सिंह ने भाजपा पर संविधान, आरक्षण व वोट का अधिकार खत्म करने का आरोप लगाया। भाजपा जीत गई तो फिर इस देश में दोबारा चुनाव नहीं होंगे। सूरत में कांग्रेस समेत सभी दलों के प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया। चुनाव से पहले ही भाजपा प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया गया। आज तक के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि कोई सत्ताधारी दल बगैर चुनाव के जीता हो। भाजपा ने पिछले 10 साल में कई राज्यों में बिना चुनाव लड़े सरकार बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed