फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM hands over land allotment letter for construction of ESIC hospital

Noida News: सीएम ने ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण को भूमि आवंटन पत्र दिया

Fri, 01 May 2026 10:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
CM hands over land allotment letter for construction of ESIC hospital
- सीएम ने कहा-अस्पताल श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा
विज्ञापन

- श्रमवीर गौरव सम्मान समारोह के दौरान फूड वैन व हेल्थ कैंप का किया गया शुभारंभ
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से आयोजित ‘श्रमवीर गौरव सम्मान समारोह-2026’ के दौरान अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में ईएसआईसी अस्पताल के निर्माण के लिए सात एकड़ भूमि का आवंटन पत्र प्रदान किया। सीएम ने कहा कि अस्पताल के लिए सात एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। यह अस्पताल क्षेत्र के औद्योगिक श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही उन्होंने कहा कि जेवर में कंपोजिट स्कूल बनेगा। जहां श्रमिकों के ही बच्चे पढ़ेंगे। सरकार मजदूरों के स्वास्थ्य के साथ उनकी बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए भी अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल श्रमिकों का भी वेतन बढ़ाया जाएगा। यह उद्योग को करना चाहिए लेकिन, सरकार ने उचित कदम उठाया। श्रमिक किसी के बहकावे में हिंसा न करें। श्रमिक वेज पर काम तेज किया। नए वेज बोर्ड में सुनिश्चित होगा कि सभी 5 करोड़ श्रमिकों के परिवार को स्वास्थ्य बीमा से जोड़ेंगे। श्रमिक दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलेगा। नए वेज में बीमा कंपनी, श्रम और उद्योग विभाग मिलकर श्रमिकों को पांच लाख के श्रमिक सुरक्षा बीमा देंगे। दुर्घटना के समय श्रमिकों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन



पांच नए अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किया सूचीबद्ध
श्रमिक दिवस पर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में ‘श्रमवीर गौरव सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन। कार्यक्रम में औद्योगिक इकाइयों, कारखानों और प्रतिष्ठानों से जुड़े बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया। श्रमिकों को मुख्यमंत्री के संबोधन और घोषणाओं को सीधे सुनने का अवसर मिला। डीएम मेधा रूपम ने बताया कि जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 201 स्थानों पर मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किए गए और 25 मोबाइल मेडिकल वैन जिन्हें मुख्यमंत्री आरोग्य रथ नाम दिया गया है का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा जेवर क्षेत्र में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का वर्चुअल शिलान्यास किया गया और औद्योगिक इकाइयों में 79 स्थानों पर डिस्पेंसरी एवं एंबुलेंस रूम की आधारशिला रखी गई। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत चार एएलएस एंबुलेंस, 10 ब्लड एनालाइजर मशीन और 43 क्रेच (शिशु कक्ष) का लोकार्पण किया गया। पांच नए अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया। जिससे श्रमिकों और उनके परिवारों को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से निशुल्क फूड वैन सेवा का शुभारंभ किया गया। सीएसआर के तहत संचालित इस योजना के माध्यम से सप्ताह में तीन दिन करीब 600 औद्योगिक श्रमिकों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन श्रमिकों के लिए राहत लेकर आएगी, जो दूरदराज क्षेत्रों से आकर यहां काम करते हैं और उन्हें भोजन की व्यवस्था में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा और रोजगार से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सरकार श्रमिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी इस दिशा में और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों से बातचीत-
- प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया है। जो सरकार की ओर से सुविधाएं दी जा रही है वह बेहतर हैं।

-जीतू, श्रमिक

----

दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। जो योजनाएं सरकार की ओर से संचालित की जा रही है उसमें सिर्फ अभी तक राशन मिल पाया है। श्रमिक पंजीकरण की जानकारी नहीं होने से कभी पंजीकरण नहीं कराया।

-अनूप, श्रमिक
----

जो आश्वासन किए गए हैं। अगर वह धरातल पर उतरे तो निश्चित रूप से मजदूरों को लाभ मिलेगा। मगर मुझे आजतक आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिला है।

-रंजीत, श्रमिक
-----

आयुष्मान योजना और श्रमिकों के लिए चलाई गई योजना का कभी लाभ नहीं मिला है। मगर प्रशासन ने आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि आगे लाभ मिलेगा।

-अंकित, श्रमिक

---

मोहम्मद बिलाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed