ग्रेटर नोएडा को सीएम का तोहफा: 1670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, योगी बोले- बदल रही तकदीर
ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। बिना भेदभाव सरकार काम कर रही है। सरकारी योजनाओं का सबको लाभ मिल रहा है।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में लगभग 17 सालों से लंबित चल रही गंगाजल परियोजना शहरवासियों को सीएम योगी ने समर्पित की। इसके अलावा करोड़ों रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास भी सीएम योगी ने किया।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पहले यह क्षेत्र विकास की योजनाओं में पीछे रहता था। इस क्षेत्र में माफिया हावी रहता था लेकन अब तकदीर बदल रही है। सिर्फ नोएडा ही नहीं पूरे प्रदेश की तकदीर बदल रही है। लोकतांत्रित व्यवस्था में जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान है।
सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। बिना भेदभाव सरकार काम कर रही है। सरकारी योजनाओं का सबको लाभ मिल रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि अब सीवर का पानी नदियों में नहीं गिरता। अब सीवर सेल्फी प्वाइंट बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश की तकदीर बदल रही है। सरकार सबका साथ, सबरा विकास, और सबका विश्वास के आधार पर काम कर रही है।
उत्तर प्रदेश में माफिया जो कभी प्रदेश की व्यवस्था का संचालन करते थे और उनके बगैर सत्ता का पत्ता नहीं हिलता था, आज वे जेलों में सड़ते हुए कैसे गिड़गिड़ा रहे हैं ये आप देखते होंगे: ग्रेटर नोएडा में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/1ZEk5srcmb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2022