{"_id":"628e5dd29d6d381dbb6dd27b","slug":"cm-flying-squad-caught-19-bags-of-government-wheat-mewat-news-noi650572325","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उड़नदस्ते ने सरकारी गेहूं के 19 कट्टे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उड़नदस्ते ने सरकारी गेहूं के 19 कट्टे पकड़े
विज्ञापन
CM flying squad caught 19 bags of government wheat
पिनगवां। सीएम उड़नदस्ते और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गांव जहटाना में पूर्व डिपो होल्डर किफायतुल्लाह के घर पर छापेमारी कर गेहूं के 19 कट्टे बरामद किए हैं। किफायतुल्लाह मौके से फरार हो गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कासिम की शिकायत पर पिनगवां पुलिस ने किफायतुल्लाह के खिलाफ कालाबाजारी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीएम उड़नदस्ता टीम के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि फिरोजपुर झिरका से पूर्व डिपो होल्डर किफायतुल्लाह गाड़ी में भरकर सरकारी अनाज लेकर आया है। सूचना के आधार पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कासिम को साथ लेकर मौके पर आरोपी के घर पर दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि मौके पर सरकारी गेहूं के 19 कट्टे मिले। आरोपियों ने कट्टों से सरकारी सिलाई तोड़कर सुतली से बांध रखा था। मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कासिम की ओर से पिनगवां थाने में शिकायत दे दी गई है।
पिनगवां थाना प्रभारी ओमबीर ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कासिम की शिकायत पर पूर्व डिपो होल्डर किफायतुल्लाह के खिलाफ कालाबाजारी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।