{"_id":"69135c7654e084cc1c0e1a50","slug":"cm-chalks-out-strategy-for-mcd-by-elections-noida-news-c-340-1-del1011-112016-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमसीडी उपचुनाव के लिए सीएम ने की रणनीति तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एमसीडी उपचुनाव के लिए सीएम ने की रणनीति तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव की रूपरेखा, बूथ स्तर की तैयारियों, विपक्ष की संभावित योजना पर चर्चा की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की संयुक्त अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान सभी 12 वार्डों के प्रभारी, संयोजक शामिल हुए जिनमें दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक और संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।
बैठक में उपचुनाव की रूपरेखा, बूथ स्तर की तैयारियों, प्रचार रणनीति और विपक्ष की संभावित योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर वार्ड को मिनी इलेक्शन की तरह लड़ा जाए और बूथवार कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय की जाए। उपचुनाव केवल एमसीडी की सीटों के लिए नहीं है बल्कि जनता के बीच भाजपा सरकार की नीतियों, कामकाज और प्रतिबद्धता की परीक्षा है।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बैठक में कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिल्ली विधानसभा में बहुमत देकर जो भरोसा जताया है, उसे कायम रखना सभी कीी जिम्मेदारी है। प्रत्येक वार्ड में घर-घर चलो अभियान के तहत कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधे संपर्क करेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार को भी इस बार विशेष महत्व दिया जाएगा। बैठक में पार्टी महामंत्रियों और जिलाध्यक्षों को यह जिम्मेदारी दी गई कि वे प्रतिदिन चुनावी प्रगति की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेंगे। साथ ही, हर वार्ड में प्रभारी और संयोजक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची का सत्यापन और बूथ कमेटियों का गठन तत्काल किया जाए। भाजपा बृहस्पतिवार से सभी वार्डों में प्रचार आरंभ करेगी।