{"_id":"649b2ed0f3de86cff8046cd4","slug":"closed-bus-lanes-will-be-operational-unipole-will-be-removed-noida-news-c-1-gnd1002-665898-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बंद पड़ी बस लेन होंगी चालू, हटेंगे यूनिपोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बंद पड़ी बस लेन होंगी चालू, हटेंगे यूनिपोल
विज्ञापन
फोटो-- -
बंद पड़ी बस लेन होंगी चालू, हटेंगे यूनिपोल
- जाम वाले प्वाइंट से हटाए जाएंगे ऑटो, ई-रिक्शा
- खत्म होगी पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पर्थला से लेकर गौर सिटी तक जाम की समस्या को दूर करने के लिए बंद पड़ी बस लेन को शुरू कर इस पर फुल ट्रैफिक दौड़ाया जाएगा। आगे गौर सिटी के समीप सड़क किनारे लगे यूनिपोल को भी हटाया जाएगा। गौर मॉल व इटैहड़ा गोलचक्कर के समीप सर्विस रोड को मुख्य मार्ग में मिलाकर ट्रैफिक नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा।
मंगलवार को पर्थला सिग्नेचर ब्रिज से लेकर गौर सिटी व इटैहड़ा गोलचक्कर तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व ट्रैफिक विभाग के सर्वे के बाद यह निर्णय लिया गया। दरअसल, पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के शुरू होते ही अचानक से कई गुना ट्रैफिक का दबाव ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ बढ़ गया है। इसे नियंत्रित करने में दो दिनों में ही ट्रैफिक विभाग के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। जिसके बाद संयुक्त टीमों ने इस जाम के लगने के कारणों को करीब ढाई घंटे तक तलाशा और फिर निर्णय लिए। इसमें एसीईओ अमनदीप डुली, प्रबंधक कपिलदेव, नोएडा प्राधिकरण के श्रीपाल भाटी, एसीपी ट्रैफिक सौरभ श्रीवास्तव, टीआई चंद्रप्रकाश मिश्रा और नेफोवा के सदस्य शामिल रहे।
-- -- -- -
आज से यह होगी वैकल्पिक व्यवस्था :
एसीपी ट्रैफिक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि जाम की समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार शाम से ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सेक्टर-71 से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच जगह-जगह सड़क किनारे लगने वाले बाजार, फलों व सब्जियों की ठेली आदि को हटा दिया गया। इसके अलावा ऑटो, ई-रिक्शा आदि को भी जाम वाले प्वाइंट से हटाया जाएगा। पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट पर वाहनों को अधिक देर तक रुकने व सवारी के इंतजार करने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
-- -- --
नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सर्वे का काम चल रहा है। बस लेन को खोलने व यूनिपोल को हटाने से ट्रैफिक काफी हद तक सुचारू हो जाएगा। इसके अलावा सर्विस रोड को भी मुख्य मार्ग में मिलाने का काम होगा।
- प्रीति यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा