फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   close all spa centers in the city

शहर के सभी स्पा सेंटर कराए बंद

Sun, 04 Apr 2021 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
close all spa centers in the city
नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के सभी स्पा सेंटरों को बंद करा दिया है। अब बिना जांच-पड़ताल के कोई भी स्पा सेंटर चालू नहीं हो पाएगा। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित थाना और चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नोएडा जोन में 200 से अधिक स्पा सेंटर हैं। जानकारी के अनुसार इनमें से कई में देह व्यापार कराया जाता है। पिछले दिनों सेक्टर-12, सेक्टर-22 और अब शॉप्रिक्स मॉल स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा हो चुका है। इसे देखते हुए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी स्पा सेंटरों को बंद करा दिया गया है। एसीपी और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी स्पा सेंटर को बिना अनुमति के नहीं खुलने दिया जाए। पहले सभी स्पा सेंटरों की जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही संचालित होने दिया जाएगा। एडीसीपी ने बताया कि स्पा सेंटरों में गलत कार्य रोकने के लिए पुलिस अपने स्तर पर एक नियमावली बना रही है। इसके तहत स्पा सेंटर को पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकेगा, बल्कि पर्दा आदि ही लगाया जा सकेगा। शीशा भी पारदर्शी होगा।
विज्ञापन

जाने से पहले जान लें कैसा है स्पा सेंटर
यदि आप किसी कार्य से स्पा सेंटर में जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। यह पता कर लें कि वहां अवैध गतिविधियां तो संचालित नहीं होतीं। कहीं ऐसा न हो कि वहां पर पुलिस की दबिश पड़ जाए और आप भी फंस जाएं। एसीपी रजनीश कुमार वर्मा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी स्पा सेंटर में जाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों को रिमांड पर लिया
उधर, शॉप्रिक्स मॉल में स्पा सेेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने वाले संचालक सहित सभी 10 आरोपियों को कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने 14 दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इस मामले में पुलिस को एक डायरी में करीब 250 लोगों की एंट्री मिली है। उनसे भी पूछताछ की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed