Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cleaning of the canal has begun; this will bring relief from waterlogging and mosquitoes.

Noida News: बंबे की सफाई शुरू, जलभराव और मच्छरों से मिलेगी राहत

Tue, 17 Nov 2026 08:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 17 Nov 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of the canal has begun; this will bring relief from waterlogging and mosquitoes.
उटरावली से भट्टा परसौल जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित रजवाहे की सफाई करती जेसीबी ।  संवाद
यमुना सिटी (संवाद)। उटरावली से भट्टा परसौल जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित बंबे की सफाई शुरू हो गई है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण इसमें गंदगी जमा हो गई थी। कई दिनों तक पानी एक ही जगह ठहरने से मच्छर पनप रहे थे और आसपास के लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ था। जलभराव से भी लोगों को परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने सफाई कार्य शुरू होने पर राहत जताई है। उनका कहना है कि सफाई पूरी होने से पानी की निकासी बेहतर होगी और गंदगी जमा होने की समस्या कम होगी। लोगों ने बंबे की नियमित सफाई कराने की मांग भी की, ताकि भविष्य में जलभराव और मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed