फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   clean

सफाई के प्रति लोगों को किया जागरूक

Fri, 24 May 2019 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
clean
सफाई के प्रति लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

नूंह। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुक्रवार को नूंह के वार्ड नौ स्थित राम मंदिर में वार्ड वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
सिटी टीम लीडर नीतू सिन्हा ने बताया कि हम सभी को स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका निभानी होगी। घर में जमा कूड़े को इधर-उधर फेंकने के बजाए नगरपालिका द्वारा लगाई गाड़ियों में डाला जाए ताकि स्वच्छता के इस अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में दो डस्टबिन रखें। एक में सूखा कूड़ा व दूसरे में गीला कूड़ा जमा किया जाए। इन सूखे व गीले कूड़े को नगरपालिका की गाड़ियों में हरे रंग के बॉक्स में गीला व नीले रंग के बॉक्स में सूखा कूड़ा डाला जाए। उन्होंने कहा कि गीला कूड़ा में फल के छिलके, सब्जी के छिलके, बचा हुआ खाना, नारियल के छिलके, अंडे, बची हुई चाय की पत्तियां आदि पदार्थ आते हैं। वहीं सूखे कूड़े में प्लास्टिक, कांच, गत्ता, कागज, पॉलीथिन, रबड़, लोह, लकड़ी, दवाइंयों की डिब्बी, चिप्स के खाली पैकेट सहित अन्य सूखा पदार्थ आते हैं। वहीं जेई राशिद ने कहा कि अगर किसी वार्ड में किसी प्रकार की समस्या है तो इस बारे में सूचित किया जाए। स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा उठाने की गाड़ी वार्ड में नहीं आ रही तो शिकायत जरूर करें। नीतू सिन्हा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड मेंबर कमल गोयल, स्वच्छता टीम के सदस्य साधना, दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed