Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Classmates laughed as a student was beaten at a coaching centre; video goes viral

Noida News: कोचिंग में छात्र की पिटाई पर हंसते रहे सहपाठी, वीडियो वायरल

Wed, 18 Nov 2026 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Classmates laughed as a student was beaten at a coaching centre; video goes viral
बच्चों की सुरक्षा और एंटी बुलिंग व्यवस्था पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित निजी कोचिंग में सहपाठी छात्र द्वारा कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान आसपास मौजूद अन्य छात्र पीड़ित की मदद करने के बजाय हंसते और उसका मजाक उड़ाते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने शिक्षण संस्थान में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सवाल उठाए हैं।

वायरल पोस्ट में इस व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए लोग कह रहे हैं कि किसी बच्चे को प्रताड़ित करना और उस पर हंसना मनोरंजन नहीं हो सकता। बुलिंग का बच्चों के आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इस पर कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। लोगों ने सवाल उठाया है कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के साथ बच्चों को आपसी सम्मान और संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाना भी जरूरी है। संस्थान प्रबंधन को मामले की जांच कर दोषी विद्यार्थियों को समझाने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। फिलहाल संस्थान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed