{"_id":"6a92e013bb242963c20c4ed2","slug":"classes-have-started-students-are-making-rounds-of-the-department-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104516-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कक्षाएं शुरू, विभाग के चक्कर लगा रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कक्षाएं शुरू, विभाग के चक्कर लगा रहे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सत्र की छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण नए सत्र में नहीं कर पा रहे आवेदन
नंबर गेम- 250 छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कॉलेज में नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। किताबें और पढ़ाई का दौर भी शुरू हो गया, लेकिन करीब 250 विद्यार्थियों को पिछले सत्र की छात्रवृत्ति नहीं मिली है। बीटेक समेत अन्य पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति के आवेदन अब भी लंबित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के सामने अब सबसे बड़ी चिंता अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने की है। वो अगले सत्र का आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कई कॉलेजों की ओर से फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। समय पर फीस जमा नहीं करने पर कुछ कॉलेजों में विलंब शुल्क भी लगाया जा रहा है। सितंबर में नए सत्र की छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी है। यदि पिछले सत्र का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो नए सत्र में भी छात्रवृत्ति का लाभ मिलने पर संकट खड़ा हो सकता है।
विभाग के चक्कर लगा रहे विद्यार्थी
लंबित छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति की समस्या को लेकर विद्यार्थी जिला समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। बी-टेक के छात्र श्लोक शर्मा ने मांग की है कि उनके पिछले सत्र के आवेदनों का जल्द निस्तारण कर भुगतान कराया जाए, ताकि वे नए सत्र का आवेदन भी समय से कर सकें और पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक परेशानी न हो।
विज्ञापन
करीब 250 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति का भुगतान अभी नहीं हो पाया है। इस मामले में जल्द ही शासन स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा। -सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गौतमबुद्धनगर