फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Class 3 student accuses teacher Broke hand by beating

पीट-पीटकर तोड़ा हाथ: शिक्षिका पर कक्षा तीन के छात्र का आरोप, स्कूल का इनकार; कहा- बारिश में गिरा है; Video

Wed, 06 Aug 2025 10:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 10:43 PM IST
सार

स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें इस बारे में फोन आया था। उन्होंने परिजनों को शनिवार को स्कूल बुलाया। पुलिस भी आई थी। जब बच्चे से पूछा गया कि उसे कब मारा गया तो उसने बताया कि यह घटना दो-तीन दिन पहले की है। 

विज्ञापन
Class 3 student accuses teacher Broke hand by beating
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-45 में कांशीराम फ्लैट में चल रहे प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका पर बच्चे को पीटने का आरोप लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बच्चा कह रहा है कि शिक्षक ने उसे डंडे से मारा जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लगी। वीडियो में पीछे से आवाज आ रही है कि बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर है। बच्चे के हाथ में पट्टी बंधी दिख रही है। हाथ में सूजन भी साफ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

शिक्षिका बोली- बारिश में गिर गया होगा
स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें इस बारे में फोन आया था। उन्होंने परिजनों को शनिवार को स्कूल बुलाया। पुलिस भी आई थी। जब बच्चे से पूछा गया कि उसे कब मारा गया तो उसने बताया कि यह घटना दो-तीन दिन पहले की है। वह 22 जुलाई से वह स्कूल नहीं आ रहा है। परिजनों ने कहा कि 22 जुलाई को ही पीटा गया था लेकिन जिस शिक्षिका पर आरोप है वह उस दिन छुट्टी पर थीं। उन्होंने कहा कि वह बारिश में फिसल कर गिर गया होगा या किसी अन्य कारण से उसे चोट लगी होगी। बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर नहीं है। जांच के लिए तैयार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Class 3 student accuses teacher Broke hand by beating
झाड़ू लगाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

बच्चों से सफाई का वीडियो वायरल
उधर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विद्यालय में बच्चों से सफाई कराने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो बच्चे हाथ में झाड़ू लिए खड़े दिख रहे हैं। कुछ अन्य बच्चे सफाई करते नजर आ रहे हैं। अतिरिक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण ने बताया कि वीडियो से यह स्पष्ट हो गया है कि यह चोटपुर प्राथमिक विद्यालय का ही है। इस संबंध में स्कूल से बात की गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से स्कूल में शिक्षिकाएं बच्चों से सफाई से लेकर बर्तन धोने तक का काम करा रही हैं। वे ही छात्रों को मिड-डे मील परोसते हैं। इसी कारण बुधवार को चुपचाप यह वीडियो बनाया गया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजा गया जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed