फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Class 12 student dies after falling from society building in Greater Noida

रहस्यमयी है सक्षम की मौत: ग्रेनो में 12वीं का छात्र की सोसाइटी की इमारत से गिरा, पिता पहले ही जा चुकी जान

Fri, 12 Jul 2024 08:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Jul 2024 08:52 PM IST
सार

बिसरख में रहने वाला सक्षम शर्मा गुरुवार स्कूल से पढ़कर लौटा था। इसके बाद वह अकेले ही सोसाइटी में पहुंचा। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा जा सकता है कि गेट से वह अकेला ही अंदर गया। टावर ए-3 में भी वह अकेले ही जा रहा है। टावर ए-3 में जाने के कुछ देर बाद ही उसे नीचे गिरा पाया गया है।

विज्ञापन
Class 12 student dies after falling from society building in Greater Noida
ग्रेनो में 12वीं का छात्र की सोसाइटी की इमारत से गिरकर मौत - फोटो : iStock

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में ग्रेनो वेस्ट की ईकोविलेज-1 सोसाइटी में कक्षा 12 में पढ़ रहे सक्षम शर्मा (17) की वहां की टावर ए-3 से गिरकर मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर शाम की है। उसकी हत्या की गई है या आत्महत्या की है, पुलिस दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सक्षम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब घर में सिर्फ मां और बहन बची हैं। बेहद हृदय विदारक हालत में सक्षम के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

बिसरख में रहने वाला सक्षम शर्मा गुरुवार स्कूल से पढ़कर लौटा था। इसके बाद वह अकेले ही सोसाइटी में पहुंचा। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा जा सकता है कि गेट से वह अकेला ही अंदर गया। टावर ए-3 में भी वह अकेले ही जा रहा है। टावर ए-3 में जाने के कुछ देर बाद ही उसे नीचे गिरा पाया गया है। वह किस मंजिल से नीचे गिरा है यह भी पता नहीं चला है। देर रात तक जब सक्षम घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बाद में रात के 8 बजे पता चला कि टावर से गिरने वाला ही सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि सक्षम जब स्कूल से आया तो उसने अपनी ड्रेस बदली। खाना खाया और सभी से अच्छे से बात कर रहा था। उसकी बात से कहीं भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वह परेशान है। परिजन मानने को तैयार नहीं है कि वह आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकता है।

विज्ञापन

जिस टावर से गिरा उसमें नहीं था सक्षम का कोई परिचित
सक्षम की दोस्ती सोसाइटी में टावर बी-9 में रहने एक लड़के से थी। वह अक्सर उससे मिलने आता था। सक्षम टावर-ए-3 से नीचे गिरा है। इस टावर में उसका कोई परिचित नहीं है। वह इस टावर में क्यों गया, इस बात की भी जांच की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों से साफ है कि सक्षम अकेले ही टावर में गया। सोसाइटी के गेट पर भी वह अकेले ही आते दिखाई दे रहा है। यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। - हृदेश कठेरिया, एडीसीपी, सेंट्रल नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed