फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Clashes between the center in-charge and farmers over not providing fertilizers

Noida News: खाद न देने पर केंद्र प्रभारी और किसानों के बीच झड़प

Sat, 11 Oct 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Clashes between the center in-charge and farmers over not providing fertilizers
सरायतरीन(संभल)। खाद की किल्लत के बीच खाद न मिलने से गुस्साए किसानों की हयातनगर के इफ्फो किसान सेवा केंद्र केे प्रभारी से झड़प हो गई। किसानों ने हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन करके समस्या के समाधान की मांग उठाई। शुक्रवार सुबह में पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिजपुरी के तमाम किसान इफ्को किसान सेवा केंद्र हयातनगर पहुंचे थे। आरोप है कि केंद्र पर किसानों को सुबह से शाम हो गई, लेकिन खाद नहीं मिली। इससे किसानों मेें आक्रोश पनप गया। कई किसानों की केंद्र प्रभारी से झड़प हो गई। इस बीच हंगामा हुआ। बिजपुरी के किसान सुरेश यादव ने बताया कि हयातनगर थाने के सामने स्थित इफ्फो किसान सेवा केंद्र से हमारा गांव जुड़ा है। बीते तीन सप्ताह से केंद्र प्रभारी किसानों को खाद वितरण नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद का वितरण किया जाना था, इस कारण करीब 65 किसान बृहस्पतिवार की रात से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सुबह से शाम हो गई लेकिन खाद नहीं मिली। जबकि गोदाम में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। इसके बाद भी वितरण नहीं किया तो आक्रोश फैल गया। जिस पर झड़प हुई। विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान काले देवी, चंद्रावती, अनोखी देवी, कमलेश देवी, वीरेंद्र यादव, सोनू कुमार, विजय सिंह, प्रकाश यादव, अमरेश आदि रहे।

कोट

हयातनगर थाने के सामने इफ्फो किसान सेवा केंद्र पर एनपीके खाद वितरण नहीं होने की जानकारी मुझे नहीं है। वैसे तो लगातार किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। अगर ऐसा कोई मामला है तो मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार त्रिपाठी, कार्यवाहक एआर, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed