फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Clash between two groups over a plot possession dispute.

Noida News: प्लॉट पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Sat, 23 May 2026 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over a plot possession dispute.
प्लॉट पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

दनकौर संवाद। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंजूखेड़ा में प्लॉट पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

शनिवार को पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंजूखेड़ा निवासी शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पहले उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से प्लॉट खरीदा था। बृहस्पतिवार को प्लॉट बेचने वाला व्यक्ति परिवार के अन्य लोगों के साथ इसी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलने पर शिवकुमार अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मारपीट में सुखबीर, सुरेंद्र, रामू और सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर राजवीर, विकास व बबीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed