{"_id":"641761367ed6ad6bdb033d04","slug":"clash-between-aoa-and-residents-protest-in-society-grnoida-news-c-23-1-noi1091-5105-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एओए और निवासियों के बीच तकरार, सोसाइटी में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एओए और निवासियों के बीच तकरार, सोसाइटी में प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो :
एओए और निवासियों के बीच तकरार, सोसाइटी में प्रदर्शन
-ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो स्थित गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू-2 का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो की गैलक्सी नॉर्थ ऐवन्यू-2 सोसाइटी में निवासियों और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) व बिल्डर के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। रविवार को निवासियों ने एओए और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एओए का कार्यकाल 16 माह का हो चुका है, लेकिन अभी तक मेंटेनेंस शुल्क में छूट और अधूरे कार्यों को पूरा नहीं करा सकी है। साथ ही अन्य लंबित मामलों का भी निस्तारण नहीं हो सका है। निवासी एओए के सदस्यों से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। वहीं एओए ने आरोपों को नकारा है और निवासियों के साथ होने का दावा किया है।
सोसाइटी निवासी मनीष कुमार ने बताया कि बिल्डर मूलभूत सुविधाएं नहीं दे रहा है। सुरक्षा एजेंसी नहीं बदली है। बिल्डर बकाया मेंटेनेंस शुल्क मांग रहा है। जबकि तय हुआ था कि जब तक सुविधा नहीं दी गई थी तब का पुराना शुल्क छोड़ा जाएगा। साथ ही मेंटेनेंस शुल्क भी बिल्डर-बायर्स एग्रीमेंट से ज्यादा लिया जा रहा है। एओए ने 16 माह के कार्यालय में इन समस्याओं का समाधान नहीं कराया है। जबकि पिछले साल नवंबर में एओए ने इस्तीफा देने का दावा किया था, लेकिन सब रजिस्ट्रार कार्यालय में इस्तीफा नहीं दिया था। निवासियों ने प्रदर्शन के बाद एओए से इस्तीफा मांगा है। साथ ही बिल्डर से मांगों को पूरा करने की मांग की है।
वहीं एओए के अध्यक्ष राजन कुमार का कहना है कि सोसाइटी के कुछ लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। रविवार को सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन था। एओए भी निवासियों के साथ थी। अभी रखरखाव की जिम्मेदारी बिल्डर के पास है। प्रदर्शन के बाद बिल्डर के साथ बैठक हुई। जहां बिल्डर ने तीन दिन के अंदर सुरक्षा एजेंसी को बदलने का आश्वासन दिया है। वहीं मंगलवार को प्राधिकरण में बिल्डर के साथ बैठक है। जहां पर अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। अन्य मांगों को पूरा नहीं करने के कारण अभी रखरखाव की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
रजिस्ट्री व रखरखाव को लेकर निवासियों का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिल्डर अधूरे कार्यों को पूरा नहीं करा रहा है। साथ ही काफी फ्लैटों की अभी तक रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। बार-बार मांग करने के बाद भी बिल्डर रजिस्ट्री नहीं करा रहा है। रखरखाव की सुविधा भी बेकार है। प्रदर्शन के दौरान देविका गोल्ड होम्स बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन राजन तिवारी, अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, सचिव पंकज सिंह व विकेक कुमार समेत अन्य निवासी मौजूद रहे। ब्यूरो