फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Civil defense volunteers will become guards for pollution control

Noida News: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनेंगे पहरी

Thu, 24 Oct 2024 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Civil defense volunteers will become guards for pollution control
दिल्ली में सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने पर विचार
विज्ञापन

रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान का स्टीकर किया लॉन्च
दिल्ली में बाहर से आने वाले निजी वाहनों की जांच की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों के बेहतर कार्यान्वयन के लिए सिविल डिफेंस वॉलंटियर को सड़कों पर उतारने का निर्णय लिया गया।
एंटी डस्ट, कूड़ा जलाने से रोकने, यातायात के बेहतर प्रवाह सहित कई अभियानों व ग्रैप के नियमों को लागू करवाने के लिए जगह-जगह वॉलंटियर को तैनात किया जाएगा। साथ ही, अब बॉर्डर इलाकों में परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाएगा। इसमें दिल्ली में बाहर से आने वाले निजी वाहनों की जांच की जाएगी। दिल्ली सरकार ने सरकारी गाड़ियों को लेकर एनसीआर राज्यों के ट्रांसपोर्ट मंत्री को पत्र लिखा है। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली में सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने पर भी विचार गया। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों से आने वाली डीजल बसों को रोकने के लिए अभियान चलाकर नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इधर, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ जागरूकता अभियान के तहत आईपी स्टेट से स्टीकर लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि आईजीएल के सहयोग से पूरी दिल्ली में सीएनजी स्टेशनों पर ऑटो पर अभियान का स्टीकर लगाया जा रहा है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान शुरू किया है। सरकार ने पहले ही विंटर एक्शन प्लान की घोषणा कर दी थी। इस आधार पर संबंधित विभागों ने गंभीरतापूर्वक कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृत्रिम बारिश को लेकर उपराज्यपाल ने दिया आश्वासन


गोपाल राय ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आश्वासन दिया है कि वे दिल्ली में पायलट बेस पर कृत्रिम बारिश कराने को लेकर केंद्र सरकार से बात करेंगे। दिल्ली में इस समय जो प्रदूषण बढ़ता है उसमें बायोमास बर्निंग और धूल से होने वाले प्रदूषण के साथ वाहनों से होने वाले प्रदूषण की भी हिस्सेदारी है। इसे देखते हुए कैंपेन शुरू किया गया है। यदि कोई व्यक्ति दिल्ली में गाड़ी लेकर निकलता है तो घर पहुंचने तक लगभग 8 से 10 रेड लाइट पर रुकता है। यदि वह 2 मिनट एक चौराहे पर रुकता है और गाड़ी को ऑफ नहीं करता। ऐसे में वह 30 मिनट तक व्यर्थ में ईंधन जलाता है, जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article