फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   civic amenities

नहर टूटी

Thu, 22 Jul 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
पुन्हाना। बीसरू, बड़का और मुबारिकपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों की सिंचाई के लिए बनाई गइ हथीन डिस्ट्रीब्यूटरी में तीस साल बाद पानी तो आया लेकिन लोगों के लिए बड़ी आफत बन गया। नहर टूटने से बीसरू गांव की सैकड़ों एकड़ खरीफ की फसल जलमग्न हो गई। इस नहर को कुछ महीनों पहले पक्का किया था, जिसके निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किये जाने का आरोप है। इतना ही नहीं कई जगह से इसे कच्चा छोड़ दिया गया। जिसका परिणाम आज गांव के लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के तौसिफ खान, तारिफ हुसैन, दयाचंद, जाहिद हुसैन आदि ने बताया कि बीसरू व बड़का गांव के बीच से निकल रही हथीन डिस्ट्रीब्यूटरी में तीस वर्षों से पानी नहीं आया था। पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बाद भी पानी नहीं छोड़ा गया। पिछले 30 वर्षों से लोग पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को इस डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आया लेकिन आफत बनकर आया। खेतों के साथ साथ पानी गांव तक पहुंच गया जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कराने के साथ साथ नहर को पक्का करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथीन डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आने के बाद बीसरू गांव में कुछ लोगों ने अपने फायदे के लिए इसे तोड़कर पानी को खेतों में खोल दिया। शिकायत मिली थी जिसके बाद मौके पर जाकर जेसीबी की मदद से पानी को रोक दिया गया है। डिस्ट्रीब्यूटरी को तोड़ने वाले लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- राजेश कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed