फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City vigilance increased on Diwali, traffic jams cause inconvenience to people

Noida News: दिवाली पर शहर में चौकसी बढ़ी, जाम से लोग हुए परेशान

Sun, 19 Oct 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
City vigilance increased on Diwali, traffic jams cause inconvenience to people
फोटो
विज्ञापन

-दिवाली पर रविवार को मुख्य चौराहों पर पुलिस ने की कड़ी निगरानी
-बाजारों के पास लगा जाम, नो पार्किंग में वाहन लगाने वालों पर कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। रविवार को पुलिस और ट्रैफिक विभाग की ओर से विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख चौराहों परी चौक, अल्फा चौक, एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, यमाहा तिराहा, हनुमान मूर्ति गोलचक्कर और ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र में बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाती रही। पुलिस की टीमें दिनभर इलाकों में गश्त करती रहीं।

त्योहार की खरीदारी और घर जाने की जल्दबाजी में लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। तुगलपुर, ऐच्छर, रामपुर, सूरजपुर, कुलेसरा समेत कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाजारों के आसपास पार्किंग स्थल सीमित होने से लोगों ने अपने वाहन सड़कों के किनारे गलत तरीके से खड़े कर दिए, जिससे जाम की स्थिति और बढ़ गई। ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई वाहनों का चालान भी किया। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कराया और वाहनों को डायवर्ट किया। वहीं एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि दिवाली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोग पुलिस से सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

----
हेल्पलाइन नंबर-
-किसी भी आपात स्थिति के लिए डायल-112
-आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड नंबर-101
-सड़क दुर्घटना या चिकित्सकीय आपातकाल के लिए एंबुलेंस सेवा-108
-बच्चों से संबंधित सहायता के लिए चाइल्डलाइन-1098
-महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन-1090
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed