फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City Sports: From the grounds of Noida-Greater Noida Greno

सिटी स्पोर्ट्स : नोएडा-ग्रेटर नोएडा ग्रेनो के मैदानों से

Mon, 28 Jul 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
City Sports: From the grounds of Noida-Greater Noida Greno
यूनिक टाइगर्स ने वॉरियर्स को हराया
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन कप सीजन-12 के लीग मुकाबले में यूनिक टाइगर्स ने क्रिकेट वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया। क्रिकेट वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में यूनिक टाइगर्स ने पांच विकेट खोकर 171 रन बनाए। दिनेश कुमार ने 76 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इलेवन एसीईएस ने जीती ट्रॉफी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। चैंपियंस एरिना कॉरपोरेट वीकेंड टूर्नामेंट सीजन-1 के फाइनल में इलेवन एसीईएस ने टीम हमिंगबर्ड्स को सात विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम हमिंगबर्ड्स की पूरी टीम 20 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। इलेवन एसीईएस की ओर से साहिल आहूजा ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन एसीईएस की टीम ने सिर्फ तीन विकेट गंवाकर 91 रन बनाए। साहिल आहूजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


ग्रेट वॉरियर्स 10 रनों से जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मानसून कप सीजन-1 के लीग मैच में ग्रेट वॉरियर्स ने प्रोपबक्स रियल्टी क्रिकेट क्लब को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्रेट वॉरियर्स ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। रजत गर्ग ने 64 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोपबक्स रियल्टी क्लब की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी। रजत गर्ग को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


द नोएडा ने फाइनल में वॉरियर्स को हराया
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बैटल एरीना वीकेंड नाइट टूर्नामेंट सीजन-1 के फाइनल में द नोएडा नॉनस्टाफ ने सुपर-11 वॉरियर्स को 119 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। द नोएडा नॉनस्टाफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर-11 वॉरियर्स की टीम 77 रन पर सिमट गई। भावेश कपूर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


फाइनल में बैंड ऑफ ब्रदर्स ने 33 रनों से हासिल की जीत फोटो है
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में बैंड ऑफ ब्रदर्स ने 33 रनों से प्रतिद्वंदी टीम को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। आयोजक जतिन ने बताया कि बैंड ऑफ ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में जायंट स्टैलियंस की टीम 18.4 ओवर में केवल 128 रन पर सिमट गई। रवि को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed