{"_id":"690b633629ab08cced0c7f57","slug":"city-skaters-have-won-more-than-20-medals-and-will-now-compete-at-the-national-level-noida-news-c-1-noi1388-3595767-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर के स्केटर्स ने जीते 20 से ज्यादा पदक, अब नेशनल में करेंगे मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर के स्केटर्स ने जीते 20 से ज्यादा पदक, अब नेशनल में करेंगे मुकाबला
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर के स्केटर्स ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्केटिंग चैंपियनशिप में 20 से ज्यादा पदक जीते। सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल और टीम अवाना अकादमी के 12 से ज्यादा खिलाड़ी अब 13 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप गुरुग्राम में भाग लेंगे।
29 अक्टूबर से दो नवंबर तक गाजियाबाद के जेएसआर बैंक्ड ट्रैक में आयोजित हुई प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के शंभवी सिंह (कक्षा 4) ने स्वर्ण पदक, अद्विक जैन (कक्षा 4) ने स्वर्ण व कांस्य पदक, अन्वी वर्मा (कक्षा 8) ने स्वर्ण व रजत पदक, अथर्व अरविंद (कक्षा 7) ने रजत व कांस्य पदक, भाव्या सिंह (कक्षा 7) ने स्वर्ण व रजत पदक जीता। एमिटी ने प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
साथ ही टीम अवाना अकादमी के विजेता खिलाड़ी चिनॉय मलिक ने एक स्वर्ण व एक रजत, हुनर मलिक ने दो स्वर्ण, महम दानिश ने एक स्वर्ण व एक कांस्य, मैशा दानिश ने एक स्वर्ण व एक रजत, सारीम रिफाज ने एक स्वर्ण व एक कांस्य, आरिज अनआफ ने एक स्वर्ण व एक रजत जीता।
विज्ञापन
कोच नीरज अवाना ने कहा अब सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं। वहीं एमिटी स्कूल के स्पोर्ट्स कोच निरंजन काल ने बताया कि बच्चे सुबह-शाम नियमित अभ्यास करते हैं।