फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City police station in-charge arrested in Kurukshetra while taking bribe of Rs 50,000

Noida News: कुरुक्षेत्र में शहर थाना प्रभारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
City police station in-charge arrested in Kurukshetra while taking bribe of Rs 50,000
कुरुक्षेत्र। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने वीरवार को शहर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजिलेंस निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया पंचकूला स्थित टोल-फ्री नंबर पर अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि कुरुक्षेत्र का शहर थाना प्रभारी एक सिविल मामले में अदालत से नोटिस जारी होने के बाद उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तारी की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में राहत पाने के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग की है। इसमें से तीन लाख रुपये एसएचओ ले भी चुका है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी थाना प्रभारी सिल्वर सिटी में रहने वाले उनके रिश्तेदार सागर से रिश्वत की मांग कर रहा था। सागर के विदेश में होने के चलते आरोपी थाना प्रभारी ने कहा कि वह उसकी जगह उनके परिवार वालों को मामले में फंसाकर गिरफ्तार कर लेगा। शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम ने जिला विजिलेंस टीम को अलर्ट किया।
विज्ञापन

टीम ने शिकायतकर्ता को रंगे हुए 50 हजार रुपये के नोट दिए और थाना प्रभारी के निर्देशानुसार सर्किट हाउस के पास भेजा। आरोपी थाना प्रभारी अपनी सरकारी गाड़ी में पहुंचा और शिकायतकर्ता से रुपये लेकर अपनी जेब में रख लिए। उसी समय एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसकी पैंट की दाहिनी जेब से रंग लगे नोट बरामद हुए। इस मामले में पुलिस देर रात तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक और विभागीय प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सागर व पार्टनर के बीच चल रहा विवाद

सिल्वर सिटी के रहने वाले सागर व उसके पार्टनर की लाडवा में एक बैटरी फैक्टरी थी, जिसमें पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मामला अदालत में पहुंचा तो सागर को पेश होने के सम्मन जारी हुए थे। सागर फिलहाल विदेश में हैं लेकिन थाना प्रभारी ने इसी मामले में रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed