{"_id":"6ac2684195782918390b643d","slug":"city-e-buses-will-run-from-botanical-to-pari-chowk-via-nsez-grnoida-news-c-1-noi1095-4796363-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बॉटनिकल से एनएसईजेड होते हुए परी चौक तक जाएंगी सिटी ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बॉटनिकल से एनएसईजेड होते हुए परी चौक तक जाएंगी सिटी ई-बसें
विज्ञापन
- रूट के लिए सर्वे पूरा, 7 स्थानों पर रहेगा ठहराव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सार्वजनिक परिवहन को और सुगम बनाने के लिए बॉटनिकल गार्डन से एनएसईजेड होते हुए परी चौक तक सिटी ई-बस सेवा शुरू करने की तैयारी है, जिसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इस नए रूट पर कुल 7 स्थानों पर बसों का ठहराव तय किया गया है। प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद एनएसईजेड सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्पों से जूझ रहा है। यहां आने-जाने वाले हजारों कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को निजी वाहनों या ई-रिक्शा पर निर्भर रहना पड़ता है। इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को सीधी और किफायती परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
नया रूट और मार्ग विवरण
रूट: बॉटनिकल गार्डन से परी चौक वाया एनएसईजेड
मार्ग: बसें बॉटनिकल गार्डन से चलकर भंगेल एलिवेटेड के रास्ते एनएसईजेड पहुंचेंगी और वहां से हबीबपुर के जरिए परी चौक तक जाएंगी और इसी रास्ते से लौटेंगी।
अन्य सुधार: यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए विश्वकर्मा मार्ग पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है, जहां अभी तक दिनभर में केवल दो ही बसें संचालित होती थीं।
विज्ञापन
कोट
सिटी बसों के संचालन को बेहतर बनाने और यात्रियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए नियमित रूटों का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में एनएसईजेड समेत अन्य नए रूटों के लिए सर्वे कराया गया है। -राजेश कुमार, एआरएम नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो