{"_id":"61d70d1e03e1623d7a1ed60e","slug":"city-buses-took-a-round-on-the-first-day-did-not-get-passengers-grnoida-news-noi625509644","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बसों ने पहले दिन लगाया एक चक्कर, नहीं मिला यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बसों ने पहले दिन लगाया एक चक्कर, नहीं मिला यात्री
विज्ञापन
सिटी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा साथ म
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने यूपी रोडवेज के साथ मिलकर सिटी बस सेवा शुरुआत कर दी है। बृहस्पतिवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने ग्रेनो डिपो में बसों को हरी झंडी दिखकर रूटों पर रवाना किया। पहले दिन बसों ने मात्र एक चक्कर लगाया। इस दौरान एक सवारी नहीं मिली। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार से सभी रूटों पर सामान्य रूप से बसों का संचालन होगा। सेक्टरों को जोड़ने वाले रूट नंबर तीन पर वातानुकुलित बसें चलेंगी। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में सार्वजनिक यातायात की कमी थी। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने यूपी रोडवेज के साथ मिलकर सिटी बस सेवा के पांच रूट तैयार किए हैं।
इनसे गांव और सेक्टरों को जोड़ा गया है। शुभारंभ में प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली, यूपी रोडवेज के आरएम विजय कुमार निगम, सेवा प्रबंधक गौरव पांडेय, नोएडा एआरएम नरेश पाल सिंह व ग्रेनो डिपो के एआरएम ललित श्रीवास्तव मौजूद रहे। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि निवासियों को सिटी बस सेवा से राहत मिलेगी। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने प्राधिकरण के इस कदम की सराहना की। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सीईओ नरेंद्र भूषण का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो और रूट शुरू किए जाएंगे।
ग्रेनो प्राधिकरण करेगा नुकसान की भरपाई
यूपी रोडवेज को सिटी बस सेवा के संचालन में लाखों रुपये का नुकसान होता है। इसकी भरपाई ग्रेनो प्राधिकरण करेगा। बसों के संचालन खर्च और टिकट से होने वाली आमदनी के बीच करीब 30 लाख रुपये प्रति माह का अंतर आता है। पांच रूट पर कुल दस बसों का संचालन होगा। एक रूट पर दो बस चलेंगी। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों को जोड़ने वाले रूट नंबर तीन की दोनों बसें एसी और लो-फ्लोर वाली हैं। रूट नंबर चार और पांच पर एक-एक लो फ्लोर बस है। बाकी छह बसें सामान्य हैं।
विज्ञापन
डिपो से वापस चले गए राज्यसभा सांसद
शुभारंभ के दौरान जनप्रतिनिधियों के बीच मनमुटाव देखने को मिला। ग्रेनो प्राधिकरण ने दोपहर दो बजे का कार्यक्रम रखा था। इसमें सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, जेवर, नोएडा व दादरी विधायक और एमएलसी श्रीचंद शर्मा को बुलाया गया था, लेकिन सांसद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। सबसे पहले एमएलसी श्रीचंद शर्मा पहुंचे। इसके बाद जेवर विधायक पहुंचे। दोनों ने एक बस को हरी झंडी दिखकर रवाना किया। कुछ देर बाद दादरी विधायक तेजपाल नागर और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर एक साथ पहुंचे, लेकिन राज्यसभा सांसद अपनी गाड़ी से नहीं उतरे। एआरएम उनका स्वागत करने पहुंचे, लेकिन वो चले गए। नोएडा विधायक पंकज सिंह भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।
सिटी बस सेवा के पांच रूट और समय
रूट नंबर वन : ननवा का रायपुर से कासना बस डिपो तक वाया सिरसा
समय: डिपो से सुबह 6:30, 9:45, 9:50, 12:50, 01:15 व 04:00 बजे
ननुआ के राजपुर से सुबह 7:30, 11:00, 12:00, 02:15 व 03:00 बजे
रूट नंबर दो : ननवा का राजपुर से किसान चौक वाया बेनेट यूनिर्वसिटी
समय: डिपो से सुबह 6:30, 10:00, 10:45 व 02:00 बजे
किसान चौक से सुबह 9:30, 11:00, 01:45 व 03:00 बजे
रूट नंबर तीन: ग्रेनो डिपो से डिपो वाया सेक्टर
समय: डिपो से सुबह 8:30, 9:45, 11:00, 12:15, 01:30, 02:45, 04:00 व 05:15 बजे
नोट: एक बस इसी समय पर अपडाउन करेगी।
रूट नंबर चार: घरबरा से ग्रेनो डिपो
समय: डिपो से सुबह 7:00, 9:15, 11:30, 01:45 व 04:00 बजे
घरबरा से: सुबह 7:45, 10:00, 12:15, 02:30, व 04:45 बजे
रूट नंबर पांच: ग्रेनो डिपो से हिंडन ब्रिज कुलेसरा
समय: डिपो से सुबह 7:45, 9:45, 11:30 व 01:30 बजे
हिंडन ब्रिज से सुबह 9:45, 11:45, 01:30 व 03:30 बजे