फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City buses halted due to incomplete preparations, regular operations expected from tomorrow

Noida News: अधूरी तैयारियों से थमीं सिटी बसें, कल से नियमित संचालन की आस

Sat, 13 Jun 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
City buses halted due to incomplete preparations, regular operations expected from tomorrow
अधूरी तैयारियों से थमीं सिटी बसें, कल से नियमित संचालन की आस
विज्ञापन

उद्घाटन के अगले दिन बसों में यात्री न के बराबर रहे, चालकों व रूट क्लीयरेंस के इंतजार में खड़ी रहीं

नोएडा। शहरवासियों को महंगे सफर से राहत देने के लिए शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई नई एसी और डबल डेकर सिटी बसों के पहिए दूसरे ही दिन (शनिवार) थम गए। उद्घाटन के अगले दिन बसों में यात्री न के बराबर रहे और ज्यादातर बसें चालकों व रूट क्लीयरेंस के इंतजार में सेक्टर-90 स्थित नए डिपो में खड़ी रहीं। अब सोमवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के साथ इन बसों का विधिवत संचालन शुरू करने की तैयारी है।

चालकों की कमी और रूट से अनजान
शुक्रवार को 33 एसी और 8 डबल डेकर बसें सड़क पर उतारी गई थीं, लेकिन चालकों को रूट की सही जानकारी न होने से वे भटकते रहे। शनिवार को चालकों और रजिस्ट्रेशन की कमी के चलते बसें डिपो से बाहर नहीं आ सकीं। मोरना डिपो (सेक्टर-35) से जरूरत के मुताबिक चालक मंगाए जा रहे हैं, लेकिन नए रूटों की ट्रेनिंग न होने से समस्या आ रही है। उधर, बसों का इंतजार कर यात्री थक गए और निजी वाहनों से जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


8 में से केवल एक डबल डेकर चली
अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को कुल 8 में से सिर्फ 1 डबल डेकर बस चलाई जा सकी। यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए इसे बॉटनिकल गार्डन से परी चौक रूट पर दौड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट को जोड़ेंगे चार रूट
सिटी बसों के संचालन के लिए चार रूट निर्धारित किए गए है। पहला रूट 68 किलोमीटर का है, जो चार मूर्ति से नोएडा एयरपोर्ट तक का है। दूसरी रूट 82 किलोमीटर का है, जो चार मूर्ति से ही दूसरी रूट से होते हुए नोेएडा एयरपोर्ट का है। तीसरी रूट 55 किलोमीटर का है जो मकौड़ा रोटरी से होते हुए नोएडा एयरपोर्ट को कनेक्ट करेगा। वहीं 74 किलोमीटर का चौथा रूट सेक्टर इकोटेक 16 से किशोरपुर की ओर जाएगा।

नए डिपो को मिले अफसर
सेक्टर-90 स्थित नए डिपो की कमान एआरएम के तौर पर राजेश को सौंपी गई है, जहां बसों की चार्जिंग और संचालन होगा। फिलहाल पूरी व्यवस्था की देखरेख क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह कर रहे हैं।


सोमवार से एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के साथ ही सभी सिटी और डबल डेकर बसों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। चालकों को रूट की ट्रेनिंग दी जा रही है, यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
— मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed