फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City buses are not seen on the road in the evening.

Noida News: शाम के समय सड़क पर नहीं दिखतीं सिटी बसें

Fri, 26 Jun 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
City buses are not seen on the road in the evening.
शाम के समय सड़क पर नहीं दिखतीं सिटी बसें
विज्ञापन

नोएडा। शाम को दफ्तर से छूटकर घर जाने के लिए जब लोग सड़कों पर आते हैं तो उन्हें सिटी बसें नहीं मिल रहीं। शुरुआती दिनों में तो बसें कहीं न कहीं खड़ी दिख रही थीं लेकिन अब तो शाम के समय निजी बसें व ऑटो ही परिवहन का विकल्प हैं।

जिलेभर में 110 सिटी बसों को दौड़ाया जा रहा है। इनके रूट में फिलहाल संशय है लेकिन संचालन किया जा रहा है। गाजियाबाद से चलकर भी बसें नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक जा रही हैं। शहर में भी बॉटनिकल गार्डन, ग्रेनो वेस्ट, ग्रेटर नोएडा और एयरपोर्ट तक बसों को चलाया जा रहा है लेकिन ये बसें सुबह से दोपहर के बीच ही सड़कों पर चलती दिखती हैं। शाम के समय सीमित ही बसेंं दिखाई दे रही हैं। सेक्टर-145 के रहने वाले ऋतिक नागर ने बताया कि सेक्टर-18 में शाम के समय बस की प्रतीक्षा करते हुए काफी समय हो जाता है लेकिन बस नहीं मिलती। पर्थला के निवासी मोहित सक्सेना ने बताया कि शाम के समय बस दिखती ही नहीं। सुबह के समय तो बसें सड़कों पर दिखती हैं, जिनका उपयोग कभी-कभी दफ्तर आने के लिए करते हैं। एआरएम नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो राजेश कुमार ने बताया कि दिनभर बसों का संचालन हो रहा है। रूट लगभग तैयार हो गया है, जल्द उसके अनुसार संचालन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed