फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   City bus routes and timings remain undecided even after a week.

Noida News: सप्ताहभर बाद भी तय नहीं हुआ सिटी बसों का रूट और समय

Fri, 19 Jun 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
City bus routes and timings remain undecided even after a week.
सप्ताहभर बाद भी तय नहीं हुआ सिटी बसों का रूट और समय
विज्ञापन

डिपो से रोजाना अलग-अलग समय पर बसों को चलाया जा रहा

सोशल मीडिया पर मिल रहे सुझाव का भी किया जा रहा आंकलन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सप्ताहभर बीतने के बाद भी सिटी बसों का रूट अभी तक तय नहीं हुआ है। बीते दिनों तैयार किए गए शेड्यूल को भी मंजूरी नहीं मिल सकी। डिपो से रोजाना अलग-अलग समय पर बसों को चलाया जा रहा है।
शहरवासी तो छोड़िए चालक-परिचालकोंं को भी ये नहीं पता कि उन्हें कितने बजे ड्यूटी पर जाना है। इसी वजह से बसें सड़कों पर कम दिख रही हैं और जो बसें चल रहीं हैं वे अधिकांश खाली ही दौड़ रही हैं। 11 जून को जिलेभर में 33 सिटी बसोंं को शुरू किया गया था। इसके बाद 15 जून से संख्या को बढ़ाकर 110 कर दिया गया। जो समस्या पहले दिन से बनी हुई है, उसका हल तीनों प्राधिकरण और परिवहन निगम के अधिकारी नहीं निकाल सके। पहले दिन तो लोकार्पण के दौरान बसों का संचालन कर दिया गया। तब भी उसका कोई रूट और समय तय नहीं था। इसके बाद अन्य बसों को चलाया तो भी कोई रूट तय नहीं किया गया। बीते दिनों रूट बनाए तो गए लेकिन उनमें कुछ अधिकारियों ने सवाल उठा दिए, जिस वजह से उसे मंजूरी न मिल सकी। अब दोबारा रूट का सर्वे किया जा रहा है। जल्द रूट तय नहीं किए गए तो इस बार भी योजना घाटे का शिकार हो सकती है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिल रहे सुझाव का भी किया जा रहा आंकलन
सार्वजनिक परिवहन के लिए जिलेभर में खासा विकल्प नहीं हैं। लाखों लोग रोजाना मेट्रो की मदद से आवागमन करते हैं। कई रूट ऐसे हैं, जहां पर मेट्रो की सुविधा भी नहीं है। जिसके बाद उन्हें निजी बसें और ऑटो-ई रिक्शा पर सवार होना पड़ता है। सिटी बसों के शुरू होने से शहरवासियों को एक और विकल्प मिल गया है। रूट की जानकारी न होने के अभाव में लोग सिटी बसों में सफर नहीं कर पा रहे हैं। रूट को शामिल कराने के लिए शहरवासी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से अपने सुझाव प्राधिकरण और परिवहन निगम तक पहुंचा रहे हैं। अधिकारी उनको भी शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के चक्कर में कहीं छूट न जाए विमान
बसोंं का रूट तय नहीं है लेकिन नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। सिटी बसों को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी देना था। हर समय एयरपोर्ट तक जाने के लिए एक विकल्प के रूप में इन्हें शुरू किया गया था। अब बसों का समय तय नहीं है। ऐसी स्थिति में अगर कोई शहरवासी एयरपोर्ट जाने के लिए बस को अपना विकल्प चुने तो उसकी फ्लाइट भी छूट सकती है। बस मिलने का स्थान और समय तय न होने से यात्री मुश्किल में आ सकते हैं।

वर्जन
बसों के रूट और समय लगभग तैयार हो चुके हैं। इसमें कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके बाद शेड्यूल जारी किया जाएगा। यात्रियों को बसों की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी। -राजेश कुमार, एआरएम इलेक्ट्रिक बस डिपो नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed