फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Citizens of China used to run casino in Riviera Valley Guest House

रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस में कसीनो चलाते थे चीन के नागरिक

Sat, 18 Jun 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Citizens of China used to run casino in Riviera Valley Guest House
ग्रेटर नोएडा (संदीप वर्मा)। शहर में अवैध रूप से रह रहे चीन के नागरिक सु फाई और रवि उर्फ नटरवरलाल चुहड़पुर के रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस में क्लब और कसीनो चलाते थे। शुक्रवार को बीटा-2 थाना पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां सु फाई को लेकर गेस्ट हाउस पहुंची थीं। मौके पर की गई जांच में गेस्ट हाउस में कसीनो चलाए जाने की बात सामने आई है। मौके से नोट गिनने वाली चार मशीनें और भारी मात्रा में बीयर और शराब की पेटियां मिली हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सु फाई और उसके साझीदार ने अवैध रूप से आने वाले चीन के नागरिकों के लिए रिवेरिया गेस्ट हाउस में कसीनो चलाते थे। कसीनो में गोवा की तर्ज पर सट्टा और अन्य खेल खेले जाते थे। इसके अलावा अवैध रूप से क्लब और बार खोला गया था। काठमांडू के रास्ते अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा पहुंचे युआन हैंलोंग और लू लांग भी करीब 15 दिनों तक यहीं रुके थे। यहां विदेशी नागरिकों के लिए अय्याशी का हर सामान मुहैया कराया जाता था। दो दिन पूर्व ही मारे गए छापे में यहां से चार लड़कियां गिरफ्तार की गई थीं। पुलिस पूछताछ में वह उपयुक्त जवाब नहीं दे पाई थीं। गेस्ट हाउस के रजिस्टर में सिर्फ मई में चीन के 250 से अधिक नागरिकों की एंट्री मिली है।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में हैं 45 से ज्यादा कमरे
रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस में 45 से ज्यादा कमरे हैं। पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापा मारकर इन गेस्ट हाउस के कमरों की तलाशी ली गई। तलाशी में छुपा कर रखी र्गइं बियर और शराब की पेटियां मिली और नोट गिनने वाली चार मशीनें मिली हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि यहां पैसे नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सु फाई को रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
फर्जी तरीके से वीजा बनाकर अवैध रूप से रहने वाले चीन के नागरिक सु फाई को रिमांड के पहले दिन पुलिस, आईबी समेत अन्य जांच एजेंसियों ने पूछताछ की है। वहीं, देर शाम को पुलिस उसे लेकर रिवेरिया गेस्ट हाउस पहुंची और यहां पर सुबूतों की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed