Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Circle rate of farmers' land should be Rs 10 crore per acre: Congress

किसानों की जमीन का सर्किल रेट 10 करोड़ प्रति एकड़ हो : कांग्रेस

Wed, 08 Oct 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Circle rate of farmers' land should be Rs 10 crore per acre: Congress
किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डिविजनल कमिश्नर (रेवेन्यू) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी के किसानों की जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी करने की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डिविजनल कमिश्नर (रेवेन्यू) नीरज सेमवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि दिल्ली में कृषि भूमि का सर्किल रेट 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय किया जाए।

डॉ. नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार किसानों को जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है। करीब चार महीने पहले मुख्यमंत्री ने सर्किल रेट बढ़ाने का ऐलान किया था जिस पर विचार के लिए डिविजनल कमिश्नर की अध्यक्षता में समिति भी गठित की गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि जब मुख्यमंत्री ने सर्किल रेट बढ़ाने की बात कही थी तो जनता से सुझाव लेने में इतनी देरी क्यों की गई। हाल ही में सरकार ने आरडब्ल्यूए और अन्य संस्थाओं से दिल्ली में संपत्ति के सर्किल रेट बढ़ाने पर सुझाव मांगे हैं लेकिन किसानों की राय को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दिल्ली सरकार ने किसानों की जमीन का सर्किल रेट जल्द नहीं बढ़ाया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed