फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cinematic reels and pre-wedding shoots are the rage this wedding season, driving demand for social media content.

Noida News: शादी के सीजन में सिनेमैटिक रील्स और प्री-वेडिंग शूट की धूम, सोशल मीडिया कंटेंट की मांग बढ़ी

Fri, 10 Apr 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Cinematic reels and pre-wedding shoots are the rage this wedding season, driving demand for social media content.
नोएडा (संवाद)। समय के साथ शादी का ट्रेंड बदल गया है। बारात, रस्मों और पारंपरिक फोटोग्राफ्स से ज्यादा फोटोग्राफी, सिनेमैटिक वीडियोग्राफी, ड्रोन शॉट्स, रील्स, इंस्टाग्राम-फ्रेंडली कंटेंट और प्री-वेडिंग शूट को लेकर चर्चा हो रही है। युवाओं में शादी को फिल्मी अंदाज में शूट कराने का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अलग-अलग आउटफिट और हर रस्म को लुक को अलग से फोटोशूट कराना नया ट्रेड है।
विज्ञापन




विवाह के मुहूर्त
पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि अप्रैल में 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 को शादी के मुहूर्त हैं। वहीं मई और जून में भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
सेक्टर-22 में पिछले 22 वर्षों से फोटोग्राफी स्टूडियो चला रहे सुरेंद्र बताते हैं कि काम का तरीका पूरी तरह बदल चुका है। पहले लोग शादी के बाद एल्बम का इंतजार करते थे। अब लोग तुरंत मोबाइल पर रील्स और छोटे-छोटे सिनेमैटिक क्लिप चाहते हैं। कैमरा पहले से ज्यादा क्रिएटिव हो गया है। ग्राहक पूरा फिल्म जैसा अनुभव चाहते हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-110 के स्टूडियो मालिक महेश बताते हैं कि बुकिंग फुल है, अगले चार महीनों तक कोई स्लॉट खाली नहीं है। ग्राहक पहले से ही एडवांस में तारीख और पैकेज लॉक कर लेते हैं, ताकि समय पर परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्री-वेडिंग शूट शादी का अहम हिस्सा

होशियारपुर के फोटोग्राफर मोहित शर्मा के अनुसार प्री-वेडिंग शूट अब शादी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। उन्होंने बताया कि कपल्स अब थीम-बेस्ड शूट, रॉयल लुक और सिनेमैटिक स्टोरीलाइन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वह कहते हैं कि लोधी गार्डन, दिल्ली और ऋषिकेश जैसे लोकेशन सबसे ज्यादा डिमांड में हैं क्योंकि वहां नेचुरल और फिल्मी दोनों तरह के शॉट मिल जाते हैं।

प्री-वेडिंग शूट में कपल्स की मैचिंग ड्रेस, प्रोफेशनल मेकअप, ड्रोन कैमरा, स्लो-मोशन शॉट्स और एआई एडिटिंग टूल्स का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। हर वीडियो को इस तरह एडिट किया जाता है कि वह किसी फिल्म के सीन जैसा लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed