फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chunking to free Khajuri Chowk from traffic jam

Noida News: खजूरी चौक को जाम से निजात दिलाने के लिए मंथन

Sat, 05 Jul 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Chunking to free Khajuri Chowk from traffic jam
दिल्ली सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कई विभागों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण और अंडरपास या फ्लाईओवर के निर्माण की संभावनाएं तलाशने पर चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक को जाम से निजात दिलाने के लिए शनिवार को दिल्ली सचिवालय में विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें ट्रैफिक पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन सहित कई दूसरे विभागों के अधिकारियों से लोगों को परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए मंथन किया।

कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के नागरिकों को ट्रैफिक से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना हमारी प्राथमिकता है। खजूरी चौक जैसे महत्वपूर्ण जंक्शन पर सुचारु यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को मिलकर कार्य करना होगा। इसके लिए अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती कर यातायात को नियंत्रित करने, सड़क चौड़ीकरण, अंडरपास या फ्लाईओवर के निर्माण की संभावनाएं तलाशना, ऑटो, बस व निजी वाहनों के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित करने सहित वैकल्पिक मार्गों के विकास और यातायात विभाजन की रणनीति बनाने पर बैठक में मंथन किया गया। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय कर तय समयसीमा में जाम की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि दिल्ली सरकार यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दिशा में हर आवश्यक कदम उठाएगी।
विज्ञापन

घनी आबादी वाले क्षेत्र से गुजरते हैं हजारों वाहन

खजूरी चौक दिल्ली का एक प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन है जहां वजीराबाद, सिग्नेचर ब्रिज, भजनपुरा, शास्त्री पार्क, करावल नगर जैसे घने आबादी वाले क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। रोजाना लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है, जिससे न केवल यात्रियों को परेशानी होती है बल्कि एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन सेवाओं की गति भी बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article