{"_id":"6004944a8ebc3e2e511cb746","slug":"chowki-incharge-accused-of-indecency-with-farmer-leader-lock-out-post-grnoida-news-noi5604648139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज पर किसान नेता से अभद्रता का आरोप, चौकी पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज पर किसान नेता से अभद्रता का आरोप, चौकी पर जड़ा ताला
विज्ञापन
जहांगीरपुर पुलिस चौकी पर रविवार को पंचायत करते किसान।
- फोटो : Grnoida
चौकी इंचार्ज पर किसान नेता से अभद्रता का आरोप, चौकी पर जड़ा ताला
जेवर। जेवर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर चौकी इंचार्ज पर किसान नेता से अभद्रता का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया। नाराज किसानों ने जहांगीरपुर चौकी के गेट पर ताला जड़ दिया और जेवर-खुर्जा मार्ग पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर किसानों ने चौकी पर लगा ताला खोल दिया। साथ ही जेवर-खुर्जा मार्ग पर धरना समाप्त कर दिया। किसान नेता ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ जेवर कोतवाली में शिकायत दी है।
किसानों के मुताबिक शनिवार रात करीब 8:30 बजे बुलंदशहर के भुन्ना जाटान निवासी किसान नेता संदीप साथी ब्रजमोहन के साथ जहांगीरपुर चौकी इंचार्ज से मिलने के लिए चौकी पर गए थे। आरोप है कि संदीप के परिचय देने के बाद चौकी इंचार्ज विकास कुमार ने गाली गलौच की। उनकी टोपी को सिर से उतार कर जमीन पर फेंककर उसे पैरों से दबा दिया। संदीप ने अपने से फोन से इसका विडियो बनाना शुरू किया तो चौकी इंचार्ज ने फोन छीनने के बाद मारपीट शुरू कर दी।
इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान रविवार सुबह जहांगीरपुर चौकी पर पहुंचे और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के देर से पहुंचने पर नाराज किसानों ने जहांगीरपुर चौकी के गेट पर ताला जड़ दिया। साथ ही जेवर-खुर्जा मार्ग पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जेवर एसीपी शरदचंद शर्मा और कोतवाली निरीक्षक ने किसानों को समझाया। चौकी इंचार्ज पर लगे आरोपों की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। शरदचंद शर्मा ने कहा कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। धरने में मांगेराम त्यागी, पवन राकेश चौधरी, विकास नीमका, योगेंद्र अत्री, हरेंद्र चौधरी, टेकचंद शर्मा, प्रकाश फौजी, धीरज वशिष्ठ आदि किसान मौजूद रहे।