फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Choice of plastic bags, bags made of cane and bamboo

प्लास्टिक बैग का विकल्प है केन और बांस के बने बैग

Fri, 18 Oct 2019 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Choice of plastic bags, bags made of cane and bamboo
प्लास्टिक बैग का विकल्प है केन और बांस के बने बैग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे 48वें हस्तशिल्प मेले में बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर राज्यों के स्टॉल पर क्लॉक, सूटकेस, पेन, लैंप, फर्नीचर समेत विभिन्न तरह के उत्पाद विदेशियों को खूब भा रहे हैं।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट की ओर से आयोजित मेले में पूर्वोत्तर राज्यों के करीब 70 से अधिक स्टॉल मौजूद हैं। मिजोरम से आई प्रदर्शक चॉनी और कनक कांतिधर ने बताया कि केन और बांस की छाल से बने बैग प्लास्टिक का विकल्प हैं और समाधान भी। यह बेहद खूबसूरत भी है और मजबूत भी। उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प से तैयार केन, बांस की छाल से बने बैग 300 रुपये से लेकर 700 रुपये की कीमत में अलग-अलग सामान हैं। इसके केन, बांस के बने फर्नीचर भी दो हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। इसके अलावा नाइट लैंप, दीवार घड़ियां भी 500 से 2000 रुपये और पेन और की चेन 50 रुपये से 200 रुपये तक में उपलब्ध हैं, जबकि केन, बांस के बने सूटकेस भी 1000 से 5000 रुपये में सभी को पसंद आ रहे हैं। हस्तशिल्प उत्पादों के डिजाइनर नवीन ने बताया कि टेबल मैट, वॉटर क्रिक क्रॉप (पूर्वोत्तर भाषा में कौल) की सबसे अधिक मांग रेस्तरां और होटल्स में होती हैं। उन्होंने बताया कि मांग के आधार पर सभी उत्पादों की कीमतों को रखा गया है। उन्होंने बताया कि यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, खाड़ी देशों में इसकी सबसे अधिक मांग है। इसके अलावा अन्य देशों से भी इनकी मांग आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed