फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   China resident GM sexually harassed female worker, complaint on social media

चीन निवासी जीएम ने महिला कर्मी का यौन उत्पीड़न किया, सोशल मीडिया पर शिकायत

Tue, 20 Jul 2021 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
China resident GM sexually harassed female worker, complaint on social media
नोएडा। सेक्टर-83 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के महाप्रबंधक (जीएम) पर कर्मचारी युवती ने यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोपी चीन का निवासी है। इसके बाद पीड़िता की नौकरी भी छूट गई। युवती ने कोतवाली फेज टू पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर युवती ने ट्विटर पर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-83 में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में दिल्ली निवासी युवती चाइनीज लैंग्वेज ट्रांसलेटर के रूप में काम करती थी। युवती का कहना है कि कंपनी में जनरल मैनेजर चीन का है। जनरल मैनेजर सेक्टर-93 स्थित एक सोसाइटी में रहता है। युवती का कहना है कि आरोपी करीब छह महीने से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। तीन अप्रैल 2021 को आरोपी ने फोन कर उसे अपने फ्लैट पर बुलाया था। साथ ही कहा था कि वह ऑफिस की गाड़ी से न आकर कैब से आए। जब वह फ्लैट पर गई तो आरोपी उसके साथ जोेर जबरदस्ती करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। किसी तरह से वह भाग निकली।
विज्ञापन

आरोप है कि इस घटना के बाद उसने कंपनी में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जीएम के गलत व्यवहार से परेशान होकर उसे नौकरी भी छोड़नी पड़ी। इसके बाद युवती ने कोतवाली फेज टू पुलिस से शिकायत की, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर युवती ने ट्विटर पर शिकायत की। इस पर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज मांगने के आरोपी को किया पकड़ा
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दहेज मांगने और मारपीट के आरोपी प्रवीन निवासी कसाना को जीटी रोड स्थित गांव बढ़पुरा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कटहेरा रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने दो बेटियों की शादी लोनी के गांव मंडोला में की थी। आरोप है कि शादी के बाद बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। चार जून को पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed