फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children will taste the mid day meal while sitting in the nutrition centre

Noida News: पोषणालय में बैठकर मिड डे मील का स्वाद चखेंगे बच्चे

Fri, 02 May 2025 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Children will taste the mid day meal while sitting in the nutrition centre
पोषणालय में बैठकर मिड डे मील का स्वाद चखेंगे बच्चे
विज्ञापन

- राजकीय इंटर कॉलेज में एनजीओ की मदद से पेंटिंग्स सजाई गई है जगह
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र अब पोषणालय में बैठकर मिड डे मील का स्वाद चख सकेंगे। छात्रों के लिए सामाजिक संस्था (एनजीओ) की मदद से पोषणालय तैयार किया गया है। इसकी दीवारों को फलों, सब्जियों और बच्चों की पेंटिंग्स से सजाया गया है, ताकि बच्चे आनंदपूर्वक भोजन कर सकें।
अब तक छात्र मिड डे मील लेने के बाद क्लासरूम या प्लेग्राउंड में बैठकर खाना खाते थे। लेकिन अब स्कूल प्रशासन ने इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किचन के बाहर बेंच लगवाई हैं और चारों ओर दीवारों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग्स बनाई गई हैं। एक दीवार पर पोषणालय हैप्पी फूड, हैप्पी मूड लिखा गया है, जबकि दूसरी दीवार पर फल और उछलते-कूदते बच्चों की आकृतियां दर्शाई गई हैं। इन सबको अलग-अलग रंगों से सजाया गया है, ताकि छात्रों को पसंद आए।
विज्ञापन

कैंटीन बन जाने के बाद छात्र खाना लेकर बेंचों पर बैठकर भोजन कर रहे हैं। विद्यालय की प्रिंसिपल ऋतु सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था सामाजिक संस्था की मदद से शुरू की गई है और इसके बाद से छात्र बहुत प्रसन्न होकर भोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में बना फुटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट
विद्यालय में एनजीओ की मदद से फुटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया गया है। इसके चलते अब छात्रों को अभ्यास के लिए निजी अकादमियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कई छात्र खेलों में प्रतिभाशाली हैं, लेकिन अभ्यास स्थल की कमी के कारण वे अभ्यास नहीं कर पाते थे। यह नोएडा का पहला सरकारी स्कूल है, जहां इस प्रकार की सुविधाएं छात्रों के लिए शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed