फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children will learn lessons on self-protection.

Noida News: बच्चे सीखेंगे स्व सुरक्षा के पाठ

Mon, 29 Jun 2026 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Children will learn lessons on self-protection.
511 स्कूलों के 90 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा परिषद ने सरकारी स्कूलों में नई पहल शुरू की है। अब कक्षा एक से आठवीं तक के छात्राें को व्यक्तिगत सुरक्षा, गुड टच-बैड टच और असहज परिस्थितियों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिले के 511 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के करीब 90 हजार छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कैलेंडर में पहली बार इस विषय को शामिल किया गया है। इसके तहत शिक्षक बच्चों को सरल और संवेदनशील तरीके से बताएंगे कि सही और गलत स्पर्श में क्या अंतर होता है, निजी अंगों की सुरक्षा क्यों जरूरी है और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए।


बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि इसका मकसद बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना हैं। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस विषय को पूरी संवेदनशीलता के साथ पढ़ाएं।
विज्ञापन


इन बातों की दी जाएगी जानकारी
गुड टच और बैड टच की पहचान
निजी अंगों और व्यक्तिगत सीमाओं की समझ
असहज स्थिति में ''न'' कहना और वहां से हटना
भरोसेमंद व्यक्ति से तुरंत मदद मांगना
हेल्पलाइन और अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed