फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children will judge the culinary skills of the chefs in this competition

Noida News: रसोइयाें की पाक कला को परखेंगे नौनिहाल, प्रतियोगिता में बनेंगे जज

Sun, 07 Sep 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children will judge the culinary skills of the chefs in this competition
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता में जल्द ही सुधार आएगा। एमडीएम बनवाने वाली रसोइयों के पाक कला की गुणवत्ता को अब बच्चे खुद परखेंगे। इसके लिए रसोइया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को जज बनाकर प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम में पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन देने के तहत यह कवायद की जा रही है। प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने वाली रसोइयों को पुरस्कृत करके उत्साहवर्धन भी किया जाएगा। निदेशक कंचन वर्मा की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाना है। इसके लिए जनपद में 30 रसोइयों का चयन किया जाएगा। पाक कला प्रतियोगिता में जज के लिए बनाई जाने वाली कमेटी में बच्चों को भी शामिल किया गया है। ये रसोइयों को अंक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

इसमें पाक कला, भोजन का स्वाद, पौष्टिक तत्व और भोजन बनाने के तरीके पर 10-10 अंक मिलेगा। वहीं स्वच्छता पर 10, सुरक्षा पर 10 सभ्य व्यवहार पर 5 अंक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी में ये होंगे शामिल

- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

- जिला विद्यालय निरीक्षक

- गृह विज्ञान के इंटर या स्नातक स्तर के प्रवक्ता

- गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य

- अलग-अलग स्कूल के कक्षा 6 से 8 के 10 छात्र व छात्राएं

- जनपद के किसी प्रतिष्ठित होटल या रेस्तरांं के चीफ सेफ

- स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी

- खाद्य सुरक्षा विभाग का एक अधिकारी
जनपद स्तर पर कार्यरत रसोइया से ब्लाॅक स्तर पर आवेदन बीएसए कार्यालय में जमा कराए जाएंगे। प्रतियोगिता नवंबर में होगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 3500, द्वितीय 2500 और तृतीय 1500 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। सांत्वना के बतौर 250 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आने जाने के लिए किराए भत्ते के रूप में 300 रुपये अलग से दिए जाएंगे। - राजीव पाठक, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed