फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children will be connected to repeat studies by conducting door-to-door surveys

घर-घर सर्वेक्षण कर बच्चों को दोबारा पढ़ाई से जोड़ा जाएगा

Mon, 11 Jan 2021 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Children will be connected to repeat studies by conducting door-to-door surveys
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण स्कूली पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छह से 18 साल के छात्रों को दोबारा पंजीकरण कर पढ़ाई से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर ऐसे छात्रों का पता लगाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण करने को कहा है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, स्कूल सर्वेक्षण को लेकर राज्यों को पत्र लिखा गया है। इसमें 2020 सत्र में बच्चाें को फेल (अनुत्तीर्ण) करने के नियमों में भी ढील देने की सिफारिश की है। यह सिफारिश महामारी के दौरान प्रभावित हुए बच्चों की पहचान करने, प्रवेश देने और शिक्षा जारी रखने के उद्देश्य से की गई है। कोरोना महामारी के चलते आर्थिक चुनौतियों का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है। इसीलिए ऐसे छात्रों को फिर से स्कूली शिक्षा से जोड़ने के लिए उचित नीति बनाने की जरूरत है। इसके लिए राज्य सरकार घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी। यदि पढ़ाई बीच में छोड़ने वाला छात्र मिलता है तो उसका आसपास के स्कूल में पंजीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा राज्यों से ऐसे बच्चों के लिए पंचायतों के माध्यम से ऑनलाइन, रेडिया या टीवी के माध्यम से पढ़ाई से जोडने की सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed