ग्रेनो वेस्ट में अनोखी रामलीला : कोई बना राम तो कोई बना रावण, छोटे बच्चों ने निभाए किरदार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन के परिसर में छोटे बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। इस वक्त देशभर के कई हिस्सों में रामलीला का मंचन हो रहा है।
विस्तार
इन दिनों देशभर में नवरात्रि का पावन उत्सव मनाया जा रहा है। मां दुर्गा की भक्ति के साथ कई राज्यों में रामलीलाओं का भी आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बच्चों की रामलीला लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
ग्रेटर नोएडा की श्री राधा स्काई गार्डन के परिसर में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस नाट्य लीला में सोसाइटी के बच्चों ने भाग लिया है। दो घंटे से भी कम समय में बच्चों ने पूरी रामायण का मंचन किया है। इस नाट्यालीला में राधा स्काई गार्डन के रेजीडेंट्स में तैयारी कराई गई।
जिसमें मीनू,मधु, रोरिया, दिव्या, पूनम सिंह, पूनम, नीतू शुक्ला, रेनू ओझा, ज्योत्सना गुप्ता और सीमा सिंह का पूरा सहयोग रहा। सबसे पहले लक्षजीता ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। पूजा वर्मा ने पूरी टेक्निकल काम किया।