फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children showcased their skills in front of their grandparents

Noida News: बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी के समक्ष दिखाया हुनर

Mon, 13 Oct 2025 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their skills in front of their grandparents
 कार्यक्रम के दौरान मंच मौजूद लोग व प्रस्तुति देता बच्चा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की तरफ से रविवार को जगाधरी की पंजाबी धर्मशाला में दिवाली पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पेंशनर अपने परिवार के साथ शामिल हुए। पोते-पोतियों व दोहते-दोहतियों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के समक्ष मंच पर हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्व. ओपी आहुजा की पत्नी 84 वर्षीय सावित्री देवी उपस्थित रहीं। उन्हें सर्कल सचिव एसपी कांबोज ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग 300 सदस्यों की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाले सदस्य को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रत्येक सदस्य को लक्की कूपन दिया गया, जिनके ड्रा निकाले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। सर्कल सचिव चमन लाल ने बताया कि इस आयोजन को यादगार बनाने का हर संभव प्रयास किया गया। सभी वरिष्ठ साथियों ने आपस में अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। जिला अग्रणी प्रबंधक परवीन अजमानी ने कहा कि अपने पूरे सेवा काल में मैंने इस प्रकार से पेंशनरों की एकजुटता पहली बार देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के करीब 50 स्टाफ सदस्य भी शामिल हुए। इस अवसर पर एसोसिएशन के केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा, चेयरमैन विनोद तनेजा, पैटर्न हरजीत लांबा, एलएस श्रेवाल, सुशील गुप्ता, तीर्थ सिंह बिष्ट, कृष्ण लाल चौधरी, नरेंद्र कपूर, चंद्रमणि भाटिया एवं एमपी कालरा उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के दौरान मंच मौजूद लोग व प्रस्तुति देता बच्चा। प्रवक्ता

 कार्यक्रम के दौरान मंच मौजूद लोग व प्रस्तुति देता बच्चा। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed