फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children scattered flowers on doorsteps; a glimpse of Uttarakhand's folk festival, Phooldei, was witnessed in the city.

Noida News: बच्चों ने देहरी पर डाले फूल, शहर में दिखी उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई की झलक

Sun, 15 Mar 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Children scattered flowers on doorsteps; a glimpse of Uttarakhand's folk festival, Phooldei, was witnessed in the city.
बच्चों ने देहरी पर डाले फूल, शहर में दिखी उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई की झलक
विज्ञापन

नोएडा में भी उत्तराखंड से जुड़े परिवारों ने अपने बच्चों के साथ इस परंपरा को निभाया
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई रविवार को शहर में भी उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में रहने वाले उत्तराखंड मूल के परिवारों ने अपनी परंपरा को जीवित रखते हुए इस पर्व को मनाया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे घर-घर जाकर देहरी पर फूल डालते नजर आए और लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया।



क्या है फूलदेई का त्यौहार

फूलदेई उत्तराखंड का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे मुख्य रूप से बच्चों द्वारा मनाए जाने के कारण लोक बाल पर्व भी कहा जाता है। चैत्र माह की संक्रांति के दिन बच्चे पारंपरिक पोशाक पहनकर टोलियों में घर-घर जाते हैं। वे घरों की देहरी पर बुरांस और प्योंली के फूल डालते हैं और घर के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए लोकगीत गाते हैं। बदले में लोग बच्चों को मिठाई, चावल, उपहार या पैसे देकर आशीर्वाद देते हैं। नोएडा में भी उत्तराखंड से जुड़े परिवारों ने अपने बच्चों के साथ इस परंपरा को निभाया। शहर के कई सेक्टरों में बच्चों की टोलियां सुबह से ही घरों की देहरी पर फूल डालते हुए दिखाई दीं। लोगों ने भी खुशी-खुशी बच्चों को मिठाई और पैसे देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन




लोक संस्कृति की दिखी झलक

सेक्टर-110 में रहने वाली पांच साल की वैष्णवी अपने तीन साल के भाई रेयांश के साथ अपने सेक्टर के घरों में फूल डालने पहुंची। दोनों ने घरों की देहरी पर फूल रखते हुए लोगों की खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, सेक्टर-104 में रहने वाले दो साल के वेदांश को फूल डालने के बदले लोगों ने पैसे दिए, जिन्हें पाकर वह काफी खुश नजर आया। इसी तरह ईशानी पंत और बिनीता बहुगुणा ने भी घर-घर जाकर फूल डाले। लोगों ने उन्हें चावल और मिठाई देकर आशीर्वाद दिया। शहर में इस पर्व के जरिए उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed