फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children locked in room for two hours for non-payment of fees in Greater Noida

Greater Noida: फीस जमा न होने पर दो घंटे तक कमरे में बंद किए बच्चे, रोते-बिलखते... बाहर निकलने को छटपटाते रहे

Wed, 12 Jul 2023 03:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jul 2023 03:39 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फीस जमा नहीं होने पर बच्चों को दो घंटे तक कमरे में बंद कर दिया। नर्सरी से लेकर सातवीं तक के करीब बीस शामिल बच्चे थे। मामले की डीआईओएस से अभिभावकों ने शिकायत की है।
 

विज्ञापन
Children locked in room for two hours for non-payment of fees in Greater Noida
स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बीजीएस विजनाथन स्कूल पर फीस नहीं जमा होने के कारण छात्रों को कमरे में बंद करने का आरोप अभिभावकों ने लगाया है। आरोप है कि नर्सरी कक्षा से लेकर सातवीं तक के लगभग बीस बच्चों को दो से तीन घंटे तक बंद रखा गया। 
विज्ञापन


इस दौरान बच्चे रोने बिलखने लगे और बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगे। अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से भी मामले की शिकायत की है। उन्होंने बुधवार को स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन करने की भी बात कही है।
विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि बीजीएस विजनाथन स्कूल प्रबंधन ने फीस नहीं जमा होने का उलाहना देते नर्सरी से लेकर बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक कक्ष में एकत्र किया। इसके बाद बाहर से दरवाजा लगाकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि लगभग दो से तीन घंटे तक कमरे में बंद रहने के कारण बच्चे परेशान हो गए। कमरे में बंद छोटे बच्चे सहम गए और चीखने चिल्लाने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर भी प्रबंधन का दिल नहीं पसीजा। 
 

अभिभावकों का कहना है कि कई घंटे बाद उनके बच्चों को बाहर निकाला गया। अभिभावक श्यामेंद्र कुमार का कहना है कि स्कूल से आने के बाद बेटी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। फीस नहीं जमा करने पर आगे भी कार्रवाई करने की चेतावनी स्कूल प्रबंधन ने दी है। 

 

उन्होंने बताया कि स्कूल की कार्रवाई से उनकी बेटी डरी हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उन्हें मीडिया से इस बात की जानकारी मिली है। शिकायत के आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 

फीस नहीं जमा होने पर किसी भी बच्चे को कमरे में बंद नहीं किया गया है। अभिभावक झूठे और तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं।-मीनाक्षी, प्रधानाचार्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed