{"_id":"68eea2ec3691adc0030cca99","slug":"children-learnt-knowledge-through-play-na-news-c-96-1-ame1002-150366-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बच्चों ने खेल-खेल में सीखा ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बच्चों ने खेल-खेल में सीखा ज्ञान
Wed, 15 Oct 2025 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के प्राथमिक विद्यालय राघीपुर खरेथू में आयोजित गतिविधि कार्यक्रम में पेपर क्राफ्ट दिख
अमेठी सिटी। संग्रामपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय राघीपुर खरेथू में मंगलवार को बच्चों की रचनात्मकता और सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए गतिविधि प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खेल-खेल में रोचक ढंग से ज्ञान अर्जित किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने हस्तशिल्प गतिविधि के अंतर्गत मिट्टी से खिलौने, बर्तन, मॉडल और प्रतिमाएं बनाईं। इस रचनात्मक कार्य से बच्चों में सृजनशीलता के साथ स्वावलंबन की भावना विकसित हुई। कक्षा पांच की वैष्णवी सिंह ने अंग्रेजी क्रियाओं का रोचक प्रदर्शन किया, जबकि कक्षा तीन के अर्पण वर्मा ने कविता हुआ सवेरा चिड़िया बोली को भाव-भंगिमा के साथ प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
बच्चों ने सब्जियों के प्रकार और छोटा-बड़ा जैसे विषयों पर भी गतिविधियों में भाग लेकर सीखने की प्रक्रिया को और आनंददायक बनाया। प्रधानाध्यापक नीरज पांडेय ने गणित किट की मदद से विद्यार्थियों को इकाई-दहाई, मुद्रा की पहचान और ठोस आकृतियों की जानकारी दी।विद्यालय परिसर में मकड़ी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें रुद्र प्रताप, सोनाक्षी, सिद्धार्थ, प्रियांशी और कुशल ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षामित्र लालजी यादव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम यादव मौजूद रहीं।