{"_id":"627403b97b63c73af45d46aa","slug":"child-less-contractor-kidnaps-labourer-son-police-arrested-him-from-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता बनने की चाह: ठेकेदार ने मजदूर के डेढ़ साल के बच्चे का किया अपहरण, आठ साल से पत्नी नहीं दे सकी संतान सुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता बनने की चाह: ठेकेदार ने मजदूर के डेढ़ साल के बच्चे का किया अपहरण, आठ साल से पत्नी नहीं दे सकी संतान सुख
Thu, 05 May 2022 10:34 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 05 May 2022 10:34 PM IST
सार
रमाशंकर पंप सप्लाई का ठेकेदार है। शादी के आठ वर्ष बीतने के बाद भी दंपती को कोई बच्चा नहीं था। संतान की चाहत में उसने बच्चे को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
बच्चे का अपहरण (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो प्लाजा से बृहस्पतिवार दोपहर सफेद रंग की कार में डेढ़ वर्षीय बच्चे को अगवा करने की सूचना से अफरातफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीसीटीवी की मदद से महज तीन घंटे में बच्चे को दादरी से सकुशल बरामद कर लिया। पिता बनने की चाहत में एक ठेकेदार ने बच्चे का अपहरण किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन एक्सपो प्लाजा में राजकुमार मजदूरी करता है। उसका डेढ़ वर्षीय बेटा जिगर बृहस्पतिवार दोपहर साइट पर खेल रहा था। इस बीच अचानक एक सफेद रंग की ब्रेजा कार आई। कार में से एक व्यक्ति निकला और बच्चे को अगवा कर फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना डायल-112 पर दी।
विज्ञापन
नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह व दादरी कोतवाली के सब इंस्पेक्टर विनोद पंवार की टीम बच्चे को तलाशने में जुट गई। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस करते हुए आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बच्चा दादरी में है। पुलिस ने रूपबास निवासी ठेकेदार रमाशंकर पांडेय को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पहले भी किया था प्रयास
रमाशंकर पंप सप्लाई का ठेकेदार है। शादी के आठ वर्ष बीतने के बाद भी दंपती को कोई बच्चा नहीं था। संतान की चाहत में उसने बच्चे को अगवा कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई ब्रेजा पुलिस ने बरामद कर ली है। ठेकेदार कई दिन से अपहरण की फिराक में था। कुछ दिन पूर्व भी उसने प्रयास किया था, लेकिन कामयाब नहीं हो सका था। आरोपी ने इस साइट पर काम किया था, तभी से उसकी जिगर पर नजर थी।