फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   child dies in accident

बच्चे की हादसे में मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
child dies in accident
पुन्हाना। उपमंडल में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बारह वर्षीय बच्चे सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनो मामलों में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला पुन्हाना थाने के गांव जाखा का है। जहां गांव शाहचौखा निवासी अरमान पुत्र जुबैर गांव की एक बरात में गया था। गांव जाखा के पास एक तेज रफतार कार ने अरमान को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जुबैर के पांच बेटियां और दो बेटे थे, जिनमें से एक बड़ी बेटी की कई वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी जबकि दूसरे बेटे अरमान की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना बिछौर थाने की है। सिंगार गांव के पास एक ऑटो व ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन चार अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव खाईका थाना बहीन जिला पलवल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, लापरवाही से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed