{"_id":"5e20beac8ebc3e4b4876cc1a","slug":"child-dies-after-falling-in-underground-tank-noida-news-noi486199831","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक में गिरकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक में गिरकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमिगत टैंक में गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत
नोएडा। सलारपुर कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान में बन रहे भूमिगत टैंक में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले सोहनवीर के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। घर के आंगन में भूमिगत टैंक बनाया जा रहा है। टैंक में हाल में पानी भरा गया था। बृहस्पतिवार दोपहर बाद सोहनवीर का तीन वर्षीय बेटा आयुष खेलते समय टैंक में जा गिरा। यह देखते ही घरवाले उस ओर दौड़ पड़े और तुरंत आयुष को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस घटना में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है।