फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister Yogi Adityanath statue of Mihir Bhoj Karni Sena protest controversies noida dadri news update in hindi

नोएडा: विवादों के बीच आज सीएम योगी करेंगे मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण, करणी सेना ने दी विरोध की चेतावनी

Wed, 22 Sep 2021 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Sep 2021 08:49 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विवादों के बीच मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। करणी सेना ने प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का विरोध करने की चेतावनी दी है। सीएम योगी के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा है।   

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath statue of Mihir Bhoj Karni Sena protest controversies noida dadri news update in hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

सम्राट मिहिर भोज के वंशज होने का राजपूत और गुर्जरों के बीच बना गतिरोध मंगलवार को भी नहीं थमा। ऐसे में विवादों के बीच आज मुख्यमंत्री प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मंगलवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने प्रेसवार्ता की तो करणी सेना के कार्यकर्ता घोड़ी गांव में पंचायत करने पहुंच गए। दोनों पक्षों ने अपने-अपने पक्ष में दावे किए और दूसरे के दावों को खारिज किया। 
विज्ञापन


करणी सेना ने प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का विरोध करने की चेतावनी दी है। कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर घोड़ी गांव में भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। करणी सेना की बैठक के कारण सुबह से ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घोड़ी गांव में करणी सेना के प्रदेश सचिव सचिन चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्राइमरी स्कूल के सभा स्थल पर पहुंचे तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घुसने नहीं दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने गांव के मुख्य गेट पर सभा भी की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दादरी आगमन का विरोध करने की दी चेतावनी
करणी सेना के प्रदेश सचिव चौहान ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार थे। हमारे क्षत्रिय महापुरुष को गुर्जर अपना बनाने चाहते हैं। करणी सेना ऐसा नहीं होने देगी। राजपूतों की आवाज को दबाने वालों को सबक सिखाया जाएगा। राज्य सरकार को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। करणी सेना के अध्यक्ष को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। प्रशासन के तानाशाही रवैये को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। राजनीतिक दलों की सभाओं के लिए रोकथाम नहीं है और करणी सेना आवाज को बुलंद कर रही है तो प्रशासन कोरोना का पाठ पढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दादरी आगमन का विरोध किया जाएगा। सभा स्थल पर पहुंचकर विरोध करने की रणनीति तैयार की गई है। अगर प्रदेश अध्यक्ष करण ठाकुर को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में करणी सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर जाएंगे। करण ठाकुर को पुलिस ने एच्छर पुलिस चौकी पर नजरबंद किया हुआ है। 

सम्राट मिहिर भोज के गुर्जर होने का किया दावा

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने स्वर्ण नगरी स्थित प्रेस क्लब में सम्राट मिहिर भोज के गुर्जर होने का दावा किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर, राजस्थान से आए डॉ. रूप सिंह, डॉ. आचार्य धीरेंद्र विक्रम, जेपी महाशय, गौरव तंवर, पुष्पेंद्र, सतेंद्र बैंसला ने महासभा में अपने दावे किए। संगठन के पदाधिकारियों ने राजस्थान समेत दूसरे स्थानों पर लगी शिलाओं का उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा कि जिन राजाओं से मिहिर भोज की लड़ाई हुई थी। उन्होंने भी उनको गुर्जर शब्द से उल्लेखित किया है। दिल्ली, उत्तराखंड समेत दूसरे स्थानों पर मुख्यमंत्रियों ने जांच करके ही मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया है। अब मुख्यमंत्री योगी भी जानकारी के बाद ही दादरी में अनावरण करने आ रहे हैं।

कुछ लोग बिना जानकारी के विरोध कर रहे हैं। महापुरुष सभी के हैं। दादरी के मिहिर भोज कॉलेज की स्थापना 72 साल पहले हुई थी। उस दौरान विरोध करने वाले पैदा भी नहीं हुए थे। इतिहास का अध्ययन करने पर सही से जानकारी होगी। कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए विरोध कर रहे हैं।

जेवर टोल प्लाजा पर संदीप सिंह को रोका, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरबंद
यमुना एक्सप्रेसवे पर दोपहर बाद लखनऊ से घोड़ी गांव जाते समय करणी सेना के पूर्वांचल अध्यक्ष संदीप सिंह को जेवर टोल प्लाजा पर पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर रोक लिया। उन्होंने कहा कि वह घोड़ी गांव जाना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। जब तक दिल्ली में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह काल्वी की नजरबंदी खत्म की जाएगी वह यहीं जमे रहेंगे। यदि आलाकमान का आदेश धरना या प्रदर्शन का होगा तो अमल करेंगे। इस दौरान उनके साथ महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना, उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह समेत दस लोग मौजूद रहे।

होर्डिंग फाड़ने के दो आरोपी हिरासत में

दादरी में लगे मुख्यमंत्री के होर्डिंग फाड़ने के मामले में छह लोगों के खिलाफ दो दिन पहले कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को आरोपी विपिन व मोहित स्वयं कोतवाली में पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी के चिटहेरा गांव में आवास समेत कई स्थानों पर दबिश भी दी है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed