फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister will soon go to jail: Virendra Sachdeva

जल्द जेल की हवा खाएंगे मुख्यमंत्री : वीरेंद्र सचदेवा

Sun, 02 Apr 2023 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will soon go to jail: Virendra Sachdeva
कहा- मुख्यमंत्री घोटालों को निर्देशित करते हैं, सिसोदिया-जैन का इस्तेमाल किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिना जिम्मेवारी लिए केजरीवाल घोटालों को निर्देशित करते हैं। हर कोई जानता है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन करीबी थे, लेकिन सच्चाई यह है कि केजरीवाल ने उनका इस्तेमाल किया और हर धोखाधड़ी के सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। यही वजह है कि दोनों पूर्व मंत्री जेल में हैं और मुख्यमंत्री सत्ता व अवैध धन का आनंद ले रहे हैं। शराब घोटाले में अब उनकी भूमिका उजागर हो रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री के बारे में झूठी कहानियां गढ़ रहे हैं। वे कभी सफल नहीं होंगे और जल्द जेल की हवा खाएंगे।

मुख्यमंत्री जानते हैं कि किस व्यक्ति का कैसे इस्तेमाल करना है और उसे सत्ता की राह से हटा देना है। अन्ना हों या कुमार विश्वास सभी का इस्तेमाल किया। इसी तरह अब आतिशी और सौरभ भारद्वाज का इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्ष 2013 में पहली बार सत्ता में आने के बाद से केजरीवाल ने कभी भी अपने पास कोई पोर्टफोलियो नहीं रखा और न ही कभी किसी फाइल पर हस्ताक्षर किए। यहां तक की उपराज्यपाल के पास जाने वाली फाइलों पर भी उन्होंने कभी खुद हस्ताक्षर नहीं किए। अपने मंत्रियों से हस्ताक्षर करवाए और उन्हें जेल का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed