फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister not come, gift 66 projects from video conferencing

मुख्यमंत्री नहीं आए, वीडियो कांफ्रेंसिंग से दी 66 परियोजनाओं की सौगात

Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister not come, gift 66 projects from video conferencing
मुख्यमंत्री का संबोधन सुनते नेता और अफसर।
नोएडा। उत्तर प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ही रिमोट का बटन दबाकर 66 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। 706 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं में गोवंश आश्रय स्थल, सामुदायिक केंद्र का निर्माण, सेक्टर-78 में बनने वाले वेद वन पार्क, भूमिगत पार्किंग और बायो डायवर्सिटी पार्क आदि शामिल हैं। शिल्प हाट में मुख्यमंत्री को आना था, लेकिन खराब मौसम के कारण सुबह उनका राजकीय विमान उड़ान नहीं भर सका। ऐसे में नोएडा आने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

शिल्प हाट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की वजह से गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में उभर रहा है। यहां पर विकास कार्यों की अपार संभावनाएं है। नोएडा एयरपोर्ट के बनने के बाद क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। इस क्षेत्र में विदेशी कंपनियां निवेश कर रही हैं। गौतमबुद्ध नगर में आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद से कानून व्यवस्था और सुदृढ़ हुई है। बेहतर कानून व्यवस्था के लिए इस साल जिले में 11 नए थाने और दो चौकी का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से 5 थाने एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के आसपास होंगे।
विज्ञापन

वहीं, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री को आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों, प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल और तीनों प्राधिकरण के विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को तीनों प्राधिकरणों के विकास कार्यों को लेकर एक शार्ट फिल्म, गायक कैलाश खेर द्वारा नोएडा थीम पर गाया गाना और फिर विभिन्न परियोजनाओं पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह, विधायक तेजपाल नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह, नवाब सिंह नागर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एसीईओ नेहा शर्मा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम है हस्तशिल्प
मुख्यमंत्री ने सभी को यूपी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष यूपी दिवस की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला-युवा-किसान, सबका विकास सबका सम्मान है। एक जनपद, एक उत्पाद पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के 75 जिलों के हस्तशिल्प के स्टॉल शिल्प हाट में लगाए गए हैं। यह आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम है। लॉकडाउन में जब 40 लाख प्रवासी यूपी में वापस लौटकर आए थे तो सरकार के सामने उनकी रोजी-रोटी की समस्या थी। प्रधानमंत्री के एक जनपद, एक उत्पाद और आत्मनिर्भर भारत के तहत ही सभी प्रवासी श्रमिकों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया है।

मुख्यमंत्री के बीस मिनट के संबोधन से अधिकारी गदगद
मुख्यमंत्री ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोपहर 1:35 बजे संबोधन शुरू किया, जो करीब बीस मिनट तक चला। पहले 15 मिनट जहां मुख्यमंत्री ने यूपी दिवस, शिल्प हाट, विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विषय पर बात की। वहीं, अंतिम पांच मिनट में उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की पीठ थपथपाई। बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की जमकर तारीफ की। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने यहां तक कहा कि तीनों प्राधिकरणों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की वजह से ही नोएडा प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में पहचान बना रहा है। एक साल पहले कमिश्नरेट बनने के बाद से जब यहां आलोक सिंह को भेजा गया, तभी से कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और अपराध का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed